लाइव न्यूज़ :

पुरूषों की मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप में सफेद दस्तानों और बेल्ट का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: October 19, 2021 11:20 IST

Open in App

लुसाने, 19 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने पुरूषों की विश्व चैम्पियनशिप के दौरान पारंपरिक लाल और नीले बेल्ट की जगह विशेष बेल्ट और सफेद दस्तानों के इस्तेमाल का फैसला किया है । इसे विवादों से घरे खेल में नयी शुरूआत के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है ।

विश्व चैम्पियनशिप 24 अक्टूबर से सर्बिया के बेलग्रेड में खेली जायेगी । इसमें भारत समेत सौ से अधिक देशों के 600 से अधिक मुक्केबाज भाग लेंगे ।

पदक ठोस सोने और चांदी के बनाये जायेंगे । एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ इस चैम्पियनशिप में खिताब के साथ विजेताओं को पदक और बेल्ट ही नहीं बल्कि अच्छी खासी ईनामी राशि भी मिलेगी ।’’

इस बार विश्व चैम्पियनशिप में पदक विजेताओं को 26 लाख डॉलर ईनामी राशि दी जायेगी । चैम्पियनशिप में नीले और लाल दस्तानों की जगह सफेद का इस्तेमाल होगा ।

क्रेमलेव ने कहा कि खेल इन बदलावों के साथ नयी शुरूआत करने जा रहा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सफेद दस्ताने नयी शुरूआत, निष्पक्षता और पारदर्शिता के द्योतक हैं । हम पूरी कोशिश करेंगे कि सभी को समान मौके दिये जायें ।’’

यह नयी शुरूआत रियो ओलंपिक 2016 में मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में जजिंग की स्वतंत्र जांच कराने के फैसले के कुछ दिन बाद की गई है । यह पता चला है कि ओलंपिक में 10 से अधिक मुकाबलों में धन और अन्य फायदों के बदले हेराफेरी की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!