लाइव न्यूज़ :

U-17 Women's Football Team 2023: शिलजी शाजी के चार गोल की मदद से भारत ने मेजबान जॉर्डन को 7-0 से करारी शिकस्त दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2023 20:45 IST

U-17 Women's Football Team 2023: भारतीय टीम अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप की तैयारियां कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और जॉर्डन के बीच अगला मैत्री मैच गुरुवार को खेला जाएगा।टीम ने पिछले महीने चेन्नई में अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया था।भारत की यह नयी टीम है जिसका यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था।

U-17 Women's Football Team 2023: शिलजी शाजी के चार गोल की मदद से भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने सोमवार को यहां मैत्री मैच में मेजबान जॉर्डन को 7-0 से करारी शिकस्त दी। शिलजी ने दूसरे, 37वें, 74वें और 76वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा भारत की तरफ से मनीषा कुमारी (13वें), पूजा (18वें) और संजना (90+1) ने गोल दागे।

 

भारतीय टीम अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप की तैयारियां कर रही है। भारत की यह नयी टीम है जिसका यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस टीम ने पिछले महीने चेन्नई में अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया था। भारत और जॉर्डन के बीच अगला मैत्री मैच गुरुवार को खेला जाएगा।

भारत को सैफ अंडर-20 महिला चैम्पियनशिप में बांग्लादेश ने गोल रहित ड्रॉ पर रोका

भारतीय टीम को सैफ अंडर-20 महिला चैम्पियनशिप के मैच में रविवार को यहां बांग्लादेश ने गोलरहित बराबरी पर रोका दिया। टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में भूटान को 12-0 से शिकस्त देने वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में कई मौके बनाने के बाद भी गोल करने में सफल नहीं रही। बांग्लादेश की रक्षापंक्ति भारतीय खिलाड़ियों को रोकने में सफल रही।

भारत के पास मैच के सातवें मिनट में ही बढ़त लेने का मौका था। नीतू लिंडा के पास पर सुमति कुमारी के शानदार प्रयास को बांग्लादेश की कप्तान रूपना चकमा ने बेहतरीन बचाव किया। रूपना ने दूसरे हाफ में दूर से लगाये काजोल के किक को रोक कर एक बार फिर भारत को बढ़त लेने से रोक दिया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला सात फरवरी को नेपाल से है।

टॅग्स :फुटबॉलFootball Coaches Association
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!