लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी शिविर में दो कोच कोविड पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारतीय महिला मुक्केबाजों के राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा दो सहायक कोच कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं और उन्हें हल्के लक्षणों के बीच पृथकवास में रखा गया है।

टीम के करीबी एक सूत्र ने पीटीआई को पॉजिटिव नतीजों की पुष्टि की। टीम यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रही है।

सूत्र ने कहा, ‘‘अब तक दो महिला कोच पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें पृथकवास में रखा गया है लेकिन शिविर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। ’’

इससे पहले पटियाला में पुरुष मुक्केबाजी दल के 10 सदस्य भी कुछ दिन पहले पॉजिटिव पाए गए थे जिसमें राष्ट्रीय मुख्य कोच सीए कटप्पा भी शामिल हैं।

यह भी पता चला है कि बुखार का सामना कर रही दोनों कोचों के पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को शिवर के अन्य सदस्यों का परीक्षण किया गया।

सूत्र ने कहा, ‘‘कुछ मुक्केबाजों की तबीयत भी खराब है लेकिन उनके से कोई ओलंपिक के लिए जाने वाले समूह का हिस्सा नहीं है। सोमवार को शिविर में हुए परीक्षण के नतीजों का अब भी इंतजार है।’’

भारत के अब तक नौ मुक्केबाजों ने तोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है जिसमें पांच पुरुष और चार महिला मुक्केबाज शामिल हैं।

ओलंपिक के लिए जाने वाले मुक्केबाज 21 से 31 मई तक दिल्ली में एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

इस टूर्नामेंट के लिए महिला टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। भारतीय चुनौती की अगुआई छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकोम (51 किग्रा) करेंगी।

तोक्यो खेलों के लिए मैरीकोम के अलावा सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) ने क्वालीफाई किया है।

पुरुष खिलाड़ियों में अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार (+91 किग्रा) तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जिसे महामारी के कारण पिछले साल स्थगित कर दिया गया था।

पिछले कुछ दिनों में भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में काफी तेजी से इजाफा हुआ है और प्रतिदिन एक लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में रविवार को 10 हजार से अधिक नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!