लाइव न्यूज़ :

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के टीम होटल के समीप दो बम धमाके

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर युगांडा पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के राजधानी कंपाला में टीम होटल के समीप मंगलवार को बम धमाके हुए।

दो बम धमाकों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और शहर में अफरातफरी मच गई।

भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच गौरव खन्ना ने कहा कि धमाके होटल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुए लेकिन सभी सुरक्षित हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

खन्ना ने पीटीआई को बताया, ‘‘कुछ खिलाड़ी बैडमिंटन हॉल के लिए निकल रहे थे जब ये धमाके हुए। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। हम भी तुरंत वापस लौट आए लेकिन अब चीजें ठीक हैं। हमने दूतावास से बात की है और चिंता की कोई बात नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका हमारे कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा और टूर्नामेंट भी चलता रहेगा। 54 खिलाड़ियों की मौजूदगी में हमारा दल काफी बड़ा है जो टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है।’’

स्थानीय पुलिस के अनुसार आतंकवादियों के इस हमले में तीन आत्मघाती हमलावर मारे गए।

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे तोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने भी कहा कि वे सुरक्षित हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत करने वाले भगत ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम सुरक्षित हैं। धमाका हुआ था। चिंता की कोई बात नहीं है। इससे हमारा कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ है। थोड़ी अफरातफरी मच गई थी लेकिन सभी सुरक्षित हैं और टूर्नामेंट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे होटल में 15 भारतीय खिलाड़ी हैं, एक अन्य होटल में भी 15 से 20 खिलाड़ी हैं लेकिन सभी सुरक्षित हैं।’’

भारतीय पैरा बैडमिंटन ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी।

संघ ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय टीम सुरक्षित है। आधिकारिक होटल से 100 मीटर की दूरी पर कुछ बम धमाके हुए।’’

टूर्नामेंट 21 नवंबर तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!