लाइव न्यूज़ :

मोरी की जगह महिला बन सकती है तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:01 IST

Open in App

तोक्यो, 16 फरवरी (एपी) तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति पूर्व अध्यक्ष योशीरो मोरी की जगह लेने के लिए किसी के नाम की घोषणा जल्द से जल्द कर सकती है।

इस 83 साल के पूर्व प्रधानमंत्री को महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद विरोध को देखते हुए पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उनके स्थान पर किसी महिला को अध्यक्ष बनाने के लिये दबाव है लेकिन यह पक्का नहीं है क्योंकि ओलंपिक शुरू होने में केवल पांच महीने का समय बचा है।

उन्होंने कहा था कि महिलाएं बहुत ज्यादा बात करती है।

मोरी ने पिछले सप्ताह 84 साल के साबुरो कवाबुची को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने की कोशिश की थी लेकिन उनके खिलाफ सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से होने बहस होने के कारण उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि 63 साल की यासुहिरो यामाशिता इस पद के दावेदार है। वह जापान ओलंपिक समिति के अध्यक्ष और 1984 ओलंपिक में जूडो के स्वर्ण पदक विजेता है। दावेदारो की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी शामिल है।

इस चयन समिति के अध्यक्ष 85 साल के फजियो मित्राई है जो कैमरा कंपनी कैनन के प्रमुख है।

इस बात की भी संभावना है कि इस पद के लिए किसी महिला को चुना जाए। जापान की मीडिया ने लगभग 12 महिलाओं की सूची बनाई है जो इस पद पर जगह बना सकती है।

इस सूची में जापान की ओलंपिक मंत्री सीको हाशिमोतो का नाम भी शामिल था लेकिन जापान की मीडिया ने मंगलवार को खबर दी कि वह इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वरोबोट अभी गले मिला है, यदि गले पड़ गया तो ?

भारतभारत भवन के मार्फत चार्ल्स कोरिया और शहर बसाने की दृष्टि

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन, आईपीएल में प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की सूची, देखिए ROKO में कौन आगे

भारतविधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण संकल्प ध्वनिमत से पारित?, सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन

ज़रा हटकेवीआईपी की सुरक्षा में CISF कर्मियों द्वारा बहादुरी की घटना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!