लाइव न्यूज़ :

विरोधी खिलाड़ी के चेहरे पर थूकने के लिए थुरम पर पांच मैचों का प्रतिबंध

By भाषा | Updated: December 22, 2020 13:57 IST

Open in App

बर्लिन, 22 दिसंबर (एपी) बोरूसिया मोनशेनग्लाबाख के स्ट्राइकर मार्कस थुरम पर बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच के दौरान होफेनहीम टीम के खिलाड़ी के चेहरे पर थूकने के लिए पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है।

जर्मन फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को कहा कि यह प्रतिबंध जर्मन कप और बुंदेसलीगा में लागू होगा। थुरम पर एक मैच का निलंबित प्रतिबंध भी रहेगा जो 21 दिसंबर 2021 तक अच्छे बर्ताव की शर्त पर निर्भर करेगा।

टैकल को लेकर बहस के बाद थुरम ने डिफेंडर स्टीफन पोश के चेहरे पर थूक दिया था। रैफरी फ्रेंक विलेनबर्ग ने वीडियो देखने के बाद थुरम को मैदान से बाहर भेज दिया और पोश को पीला कार्ड दिखाया। होफेनहीम ने शनिवार को हुआ यह मुकाबला 2-1 से जीता।

महासंघ ने सोमवार को थुरम पर 40 हजार यूरो (50 हजार डॉलर) का जुर्माना भी लगाया। बोरूसिया की टीम पहले ही फ्रांस के थुरम पर एक महीने के वेतन का जुर्माना लगा चुकी है जिसे सामाजिक कार्यों के लिए दान किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!