लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम में हो सकता है बदलाव

By भाषा | Updated: August 25, 2021 12:38 IST

Open in App

कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों तथा सिडनी और मेलबर्न में लॉकडाउन के चलते भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी आस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।भारत और आस्ट्रेलिया को अगले महीने तीनों प्रारूपों में एक दूसरे का सामना करना है। इसमें तीन वनडे, इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और वाका मैदान पर होने वाला ऐतिहासिक दिन रात्रि टेस्ट मैच शामिल है।श्रृंखला की शुरुआत 19 सितंबर को सिडनी में पहले वनडे से होगी जिसके बाद मेलबर्न और पर्थ में मैच खेले जाएंगे।क्रिकेट.सीओ.एयू की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘लेकिन सिडनी और मेलबर्न में कोविड-19 लॉकडाउन और राज्यों की सीमाएं बंद कर दिये जाने के कारण इन मैचों को तय कार्यक्रम के साथ आयोजित किये जाने की संभावना नहीं है। ’’इसमें कहा गया है, ‘‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया इन सात मैचों के आयोजन को लेकर अभी सरकारी अधिकारियों से बातचीत कर रहा है। मैचों के कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा जल्द किये जाने की संभावना है। ’’क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए है।भारतीय महिला टीम को पूर्व कार्यक्रम के अनुसार रविवार को आस्ट्रेलिया के लिये रवाना होना है। आस्ट्रेलिया के कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार बाहर से आने वाले लोगों को दो सप्ताह तक पृथकवास पर रहना होता है। न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्य की आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल खिलाड़ियों को भी मैचों का आयोजन किसी अन्य राज्य में होने पर पृथकवास पर रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: 87 मैच, 157 पारी, 6206 रन, 1 दोहरा, 16 शतक और 28 फिफ्टी, 2011 में सिडनी से शुरुआत और 2026 में सिडनी में ही पारी विराम?

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास, सिडनी में खेलेंगे अपना आखिरी मैच

विश्वWATCH: नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के लिए सिडनी हार्बर के पास जमा हुई भीड़, वीडियो वायरल

क्रिकेटकेवल 13 दिन में 4 टेस्ट खत्म?, 129 वर्षों में पहला अवसर, सीरीज के 2 मैच 02 दिन में समाप्त, पर्थ, ब्रिसबेन, एडिलेड और मेलबर्न का एक ही हाल

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!