लाइव न्यूज़ :

पहली पारी में ही टेस्ट उनके पक्ष में हो गया था, नदीम को खिलाने का अफसोस नहीं : कोहली

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:29 IST

Open in App

चेन्नई, नौ फरवरी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि पहली पारी में खराब प्रदर्शन से ही इंग्लैंड को मैच पर पकड़ बनाने में मदद मिल गई । उन्होंने अनुभवी कुलदीप यादव की जगह बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को उतारने के फैसले का भी समर्थन किया ।

पहला टेस्ट 227 रन से हारने के बाद कोहली ने स्वीकार किया कि टीम स्कोरबोर्ड के दबाव में थी चूंकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाये थे । उन्होंने हालांकि कहा कि कुलदीप की जगह नदीम को उतारने का उन्हें अफसोस नहीं है ।

कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ पहली पारी के बाद ही टेस्ट पर उनका शिकंजा कस गया था । हम बेहतर बल्लेबाजी करना चाहते थे लेकिन एक ईकाई के रूप में हम ऐसा कर नहीं सके ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर किसी भी पारी में कोई शतक बनाता तो भी हम काफी पीछे थे । खेलने का एक ही तरीका नहीं है और हम इसे भली भांति समझते हैं । आगे हम बड़ी साझेदारियों पर फोकस करेंगे ।’’

कुलदीप को नहीं उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा,‘‘ अगर आप दो आफ स्पिनरों के साथ खेल रहे हैं तो कुलदीप भी उसी तरह का स्पिनर है । हमें विविधता की जरूरत थी । हमें पता था कि हम कौन सा संयोजन लेकर उतरना चाहते हैं और मुझे इसका कोई खेद नहीं है ।’’

यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि इंग्लैंड की टीम बेहतर तैयारी से आई थी, कोहली ने कहा ,‘‘ आप ऐसा कह सकते हैं लेकिन हमारी पिचों पर यह कहना कि उनकी तैयारी हमसे बेहतर थी, सही आकलन नहीं होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ 2017 में आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट जीता था, तब भी यही कहा गया था । इतनी जल्दी नतीजा निकालना सही नहीं है । बाहर क्या कहा जा रहा है, हम उसे लेकर चिंतित नहीं हैं । हम उस पर फोकस नहीं करते । आगे के मैचों में हम टीम संयोजन पर विचार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026 परिणाम: नगरपालिका में 428-तालुका पंचायत में 357 सीटों पर आगे बीजेपी और जिला पंचायत में 64 सीट पर जीत, देखिए अन्य दल

कारोबारक्या आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण है? जानें UIDAI की गाइडलाइन

भारतGujarat Municipal Election Results 2026 Updates: 6000 से अधिक वोट से जीत, भाजपा नेता अंकिता परमार ने वडोदरा जिला पंचायत की पोर सीट पर मारी बाजी

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

कारोबार150 साल बाद कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगली भैंसा?, सीएम मोहन यादव बोले-ईको-सिस्टम के साथ-साथ टूरिज्म पर...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!