लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एफसी और बेंगलुरू एफसी का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:18 IST

Open in App

कोलकाता, 18 सितंबर दिल्ली एफसी और बेंगलुरू एफसी ने शनिवार को यहां मोहन बागान मैदान पर 130वें डूरंड कप फुटबॉल में ग्रुप सी के रोमांचक मैच को 2-2 से ड्रॉ खेला।

  दिल्ली एफसी के लिए विलिस डीऑन प्लाजा (58वें, 62वें) ने दोनों गोल किये, जबकि बेंगलुरू एफसी के लिए शिव शक्ति एन (27वें) और विद्यासागर सिंह (75वें) ने गोल दागे।

इस मुकाबले के ड्रॉ होने से ग्रुप सी की चारों टीमों के पास अगले दौर में जगह बनाने का मौका है।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने मौके बनाये लेकिन ज्यादातर समय वे उसे भुनाने में नाकाम रहे। मैदान गीला होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मैच के 27वें मिनट में शिव शक्ति के गोल से बेंगलुरु ने खाता खोला। इसके बाद दिल्ली की टीम ने भी मौके बनाये लेकिन बेंगलुरु के गोलकीपर लारा ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया।

मध्यांतर के बाद दिल्ली ने आक्रामक शुरुआत की जिसका उसे फायदा भी हुआ। मैच के 58वें मिनट में विलिस के शानदार हेडर से टीम ने स्कोर बराबर किया। त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रीय टीम के इस खिलाड़ी ने इसके चार मिनट में एक और गोल कर टीम को मैच में 2-1 से आगे कर दिया।

दिल्ली की टीम बढ़त हासिल करने के बाद लय में थी लेकिन बेंगलुरु के विद्यासागर ने हरमनप्रीत सिंह के शानदार पास को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। 

ड्रॉ मुकाबले से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!