लाइव न्यूज़ :

तेंदुलकर ने मप्र के गांव का दौरा करके बच्चों की सामाजिक कल्याण परियोजनाओं का जायजा लिया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:22 IST

Open in App

सेवानिया (मध्य प्रदेश), 16 नवंबर पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के दूरदराज के गांव सेवानिया का दौरा करके बच्चों की विभिन्न सामाजिक कल्याण परियोजनाओं का जायजा लिया।

तेंदुलकर विभिन्न सामाजिक कल्याण परियोजनाओं से जुड़े हैं जिसमें उनके दिवंगत पिता प्रोफेसर रमेश तेंदुलकर की याद में स्कूल भी शामिल है।

तेंदुलकर का फाउंडेशन विभिन्न परियोजनाओं से जुड़ा है जिसमें बच्चों को पोषक भोजन उपलब्ध कराना और ‘सेवा कुटीर’ के जरिए खेलों से जुड़ने का मौका देना शामिल है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तेंदुलकर के फाउंडेशन से समर्थित एनजीओ परिवार इन जनजातीय बच्चों के लिए सेवा कुटीर का संचालन करता है।

तेंदुलकर ने युवा शिक्षकों से बात की और रसोई भी देखी जिससे कि समझ सकें कि कैसे बच्चों के लिए पोषक भोजन तैयार किया जाता है।

इस दौर के हिस्से के तौर पर तेंदुलकर संदलपुर भी गए और स्कूल के निर्माण का जायजा लिया जो उनके फाउंडेशन के सहयोग से बन रहा है।

इस रिहायशी स्कूल में जनजातीय लड़कियों और लड़कों को मुफ्त शिक्षा की सुविधा मिलेगी और 10 साल में लगभग 2,300 बच्चों को यहां जगह मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!