लाइव न्यूज़ :

स्टिमक का कार्यकाल सितंबर तक बढ़ा, मेडिरा अंतरिम तकनीकी निदेशक होंगे

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने शुक्रवार को राष्ट्रीय फुटबॉल टीम कोच इगोर स्टिमक का कार्यकाल सितंबर तक बढ़ा दिया है और सावियो मेडिरा को इसाक डोरू की जगह अंतरिम तकनीकी निदेशक नियुक्त किया।

क्रोएशियाई विश्व कप टीम के खिलाड़ी स्टिमक का कार्यकाल बढ़ाया गया लेकिन डोरू का अनुबंध नहीं बढ़ाया गया जिनका करार भारतीय सीनियर टीम के मुख्य कोच के समय पर ही समाप्त हुआ।

एआईएफएफ ने अपनी तकनीकी समिति की वर्चुअल बैठक के बाद विज्ञप्ति में कहा, ‘‘समिति ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक का कार्यकाल सितंबर 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया। ’’

स्टिमक को मई 2019 में दो साल के लिये इस पद पर नियुक्त किया गया था। शीर्ष संस्था ने कहा, ‘‘वहीं, सावियो मेडिरा एआईएफएफ के अंतरिम तकनीकी निदेश के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे जिसे समिति ने मंजूरी दी। ’’

महासंघ के एक सूत्र ने डोरू के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा कि उनका अनुबंध नहीं बढ़ाया गया है।

स्टिमक भारतीय टीम के 2022 फीफा विश्व कप और 2023 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के आगामी मैचों के लिये दोहा में राष्ट्रीय टीम की तैयारियों में जुटे हैं। मैच तीन जून के बाद खेले जायेंगे।

स्टिमक का अनुबंध 15 मई को खत्म हो गया था।

एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने समिति को फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिये टीम की तैयारियों के रोडमैप के बारे में बताया जिसका आयोजन अगले साल भारत में 11 से 30 अक्टूबर तक किया जायेगा।

एएफसी महिला एशिया कप अगले साल देश में 20 जनवरी से छह फरवरी तक आयोजित किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!