लाइव न्यूज़ :

हाइलो ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे श्रीकांत और लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 1, 2021 15:29 IST

Open in App

सारब्रकेन (जर्मनी), एक नवंबर चोटी के शटलर किदाम्बी श्रीकांत और अच्छी फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन मंगलवार से यहां शुरू होने वाले हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

छठी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में जापान के दो बार के विश्व चैंपियन केंटो मोमोटा को कड़ी चुनौती देकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिये थे। वह इस मैच में हार गये थे लेकिन अब वह उसके सकारात्मक पहलुओं के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। उनका पहला मुकाबला जापान के कोकी वातानबे से होगा।

दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन में क्रमश: दूसरे दौर और क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। वह पहले मैच में फ्रांस के थॉमस रौक्सेल के खिलाफ अपनी अच्छी लय बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

विश्व में 21वें नंबर के समीर वर्मा ने भी पिछले दो टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें पिछले टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। वह अपने पहले मैच में थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से भिड़ेंगे लेकिन उनकी फिटनेस पर अब भी सवालिया निशान लगा हुआ है।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में पूर्व चैंपियन शुभंकर डे का सामना कोरिया के ली डोंग क्यून से, एचएस प्रणय का आयरलैंड के नाट गुयेन और सौरभ वर्मा का जर्मनी के मैक्स वीसकिर्चेन से होगा।

बी सुमीत रेड्डी और मनु अत्री की पुरुष युगल जोड़ी तथा अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी भी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!