लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: वनडे सीरीज से पहले विंडीज के कोच सस्पेंड, शार्दुल की जगह उमेश को मिली जगह

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2018 07:16 IST

Sports Top News: अबू-धाबी टेस्ट में पाकिस्तान की वापसी, जानिए 15 अक्टूबर को खेल में सुर्खियों में रहीं खबरें

Open in App

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवा चुकी वेस्टइंडीज की टीम को वनडे सीरीड से पहले झटका लगा है। टीम के कोच स्टुअर्ट लॉ भारत के साथ पहले दो वनडे मैचों के लिए सस्पेंड कर दिये गये हैं। यह फैसला लॉ के आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की वजह से लिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

फखर और सरफराज ने पाकिस्तान की कराई वापसी

फखर जमान और पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी के बाद मोहम्मद अब्बास ने चार ओवरों में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को अबू धबी में जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन अच्छी शुरुआत से रोक दिया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 7 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 20 रन बना चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब्बास ने उस्मान ख्वाजा (3) और पीटर सिडल (4) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दो शुरुआती झटके दिए। (पूरी खबर पढ़ें)

विंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उमेश यादव टीम में

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट में दस विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव को चोटिल शार्दुल ठाकुर के स्थान पर कैरेबियाई टीम के साथ होने वाले पहले दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, 'अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव को टीम में रखा है। ठाकुर मांसपेशियों के कारण वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।' (पूरी खबर पढ़ें)

डेनमार्क ओपन: साइना दूसरे दौर में, सिंधु पहले दौर में हारकर बाहर

साइना नेहवाल को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के शुरूआती मैच में जीत दर्ज करने के लिये काफी पसीना बहाना पड़ा जबकि पीवी सिंधु पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई। साइना ने हांगकांग की एंगान यि चियुंग को 20 - 22, 21 - 17, 24- 22 से हराया। वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु अमेरिका की बेइवान झांग से 17 - 21, 21- 16, 18 - 21 से हार गई। (पूरी खबर पढ़ें) 

भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप पर जयसूर्या की सफाई

श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने आईसीसी के भ्रष्टाचार मामले की जांच में साथ नहीं देने के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने खुद को हमेशा सच्चाई और पारदर्शिता के साथ पेश किया है। आईसीसी ने जयसूर्या पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता को तोड़ने के दो मामले दर्ज किए है, जिसमें उन पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है। (पूरी खबर पढ़ें)

SAI कबड्डी कोच ने बेंगलुरु में की आत्महत्या

भारतीय खेल संस्था (साइ) के प्रशिक्षण केन्द्र में लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोपी कोच ने यहां होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। दवांगेरे के पुलिस अधीक्षक आर चेतन ने मंगलवार को बताया, ‘साइ के बेंगलुरु केंद्र में वरिष्ठ कबड्डी कोच रूद्राप्पा वी होसमानी ने सोमवार को हरिहारा स्थित एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था।’ (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :भारत Vs वेस्टइंडीजमोहम्मद हफीजफखर जमानपी वी सिंधुसाइना नेहवालसनथ जयसूर्याआईसीसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेटPSL 2026: बॉल टैम्परिंग के लिए फखर ज़मान पर पीएसएल में दो मैचों का लगा बैन

क्रिकेटPSL में बॉल टेंपरिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पाकिस्तान का खिलाड़ी, फिर भी पीसीबी से सज़ा की उम्मीद नहीं

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!