लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: ब्राजील-बेल्जियम वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में, भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज आज होगी शुरू

By सुमित राय | Updated: July 3, 2018 07:31 IST

खेल की किन खबरों ने सोमवार (2 जुलाई) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2018। फीफा विश्व कप 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में ब्राजील की टीम ने मेक्सिको की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे मैच में बेल्जियम ने जापान को मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। वहीं क्रिकेट जगत की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज आज होगा।

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का पहला मैच आज

खेल के छोटे प्रारूपों में पिछले कुछ समय में दबदबा बनाने वाली भारतीय टीम आज (मंगलवार) पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में साथ इंग्लैंड दौरे की कड़ी चुनौती की शुरुआत करेगी। इंग्लैंड की टीम ने पिछले कुछ समय में सीमित ओवरों में काफी प्रगति की है और यही विराट कोहली तथा उनकी टीम के सबसे बड़ी चुनौती होगी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FIFA: 32 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची बेल्जियम की टीम

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल छठे मुकाबले में बेल्जियम की टीम ने जापान को 3-2 से हरा दिया। बेल्जियम की टीम ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज करते हुए 32 साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं जापान की टीम साल 2002 और 2010 के बाद एक बार फिर प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FIFA WC: क्वार्टर फाइनल लगातार 7वीं बार ब्राजील

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पांचवें प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में ब्राजील ने मेक्सिको को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यह लगातार सातवां मौका है जब ब्राजील की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं मेक्सिको की टीम लगातार सातवीं बार विश्व कप के अंतिम 16 की बाधा को पार करने में विफल रही। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

डीडीसीए में रजत शर्मा की एंट्री, RTI संबंधी फैसले पर लग सकती है रोक

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को 517 वोट से हराकर आज दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के नये अध्यक्ष बन गए हैं। डीडीसीए चुनाव में रजत शर्मा के समूह ने सभी 12 सीटें जीत लीं। शर्मा को 1,531 वोट मिले जबकि मदन लाल को 1,004 वोट से संतोष करना पड़ा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

विंबलडन 2018: रोजर फेडरर और वीनस विलियम्स अगले दौर में

मौजूदा चैंपियन रोजर फेडरर ने तीन सेट में आसान जीत के साथ विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में नौंवे खिताब के लिये अपने अभियान की सोमवार को शानदार शुरुआत की है। वहीं, महिला वर्ग में अमेरिका की वीनस विलियम्स भी अगले दौर में पहुंचने में कामयाब रही हैं जबकि यूएस ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस फिर पहले दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रही। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

आईसीसी ने राहुल द्रविड़ को हॉल ऑफ फेम में किया शामिल

द वॉल के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा सम्मान दिया। आईसीसी ने राहुल द्रविड़ को हॉल ऑफ फेम से सम्मानति किया है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

 

टॅग्स :फीफा विश्व कपभारत vs इंग्लैंडटीम इंडियाविंबलडन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!