लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: न्यूजीलैंड की रोमांचक जीत, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मैरी कॉम आज खेलेंगी सेमीफाइनल

By विनीत कुमार | Updated: November 20, 2018 07:11 IST

Sports Headlines: न्यूजीलैंड की पाकिस्तान पर जीत से लेकर जोकेविच के एटीपी फाइनल्स में हार तक, पढ़िए बड़ी खेल खबरें

Open in App

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 4 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं। इतिहास में रनों के अंतर के लिहाज से ये पांचवीं सबसे छोटी जीत है। साथ ही यह केवल 10वीं बार है जब कोई टीम 10 रनों के कम अंतर से कोई टेस्ट जीतने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करती नजर आई पाकिस्तानी टीम के सामने इस मैच की दूसरी पारी में 176 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम खेल के चौथे दिन 171 रनों पर ही सिमट गई। (पूरी खबर पढ़ें)

वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मैरी कॉम खेलेंगी आज सेमीफाइनल

अनुभवी पिंकी रानी के अलावा सोनिया और सिमरनजीत कौर ने सोमवार को यहां दसवीं एआईबीए महिला विश्व चैम्पियनिशप के अंतिम आठ में प्रवेश किया और इस तरह से भारत की आठ मुक्केबाज क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरी कॉम (48 किग्रा) की अगुवाई में सभी आठ मुक्केबाज मंगलवार सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये रिंग में उतरेंगी। मेजबान देश की अनुभवी मुक्केबाज और पूर्व चैम्पियन एल सरिता देवी रविवार को टूर्नामेंट से बाहर हो गयी थी। (पूरी खबर पढ़ें)

जर्मन खिलाड़ी ने जोकोविच को हराकर जीता एटीपी फाइनल्स

एलेक्जैंडर ज्वेरेव ने रविवार को सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराते हुए एटीपी फाइनल्स खिताब पर कब्जा कर मौजूदा टेनिस के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। जर्मनी के 21 साल के ज्वेरेव ने जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। ज्वेरेव साल के इस आखिरी टूर्नामेंट में दूसरी बार खेल रहे थे और उन्होंने छह बार के चैम्पियन रोजर फेडरर को सेमीफाइनल में हराकर सनसनी मचा दी थी। (फाइल फोटो)

सैयद मोदी ग्रां प्री से पीवी सिंधु ने लिया नाम वापस

नवाबों के इस शहर में मंगलवार से शुरू हो रहे सैयद मोदी बैडमिंटन ग्रां प्री में साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत जैसे सितारे अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे जबकि पिछली चैम्पियन पी वी सिंधु इस बार नहीं खेल रही है। लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी में खेली जाने वाली डेढ़ लाख डॉलर इनामी राशि वाली इस एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 चैम्पियनशिप में आस्ट्रेलिया, जापान और स्वीडन के वरीय खिलाड़ी पहली बार खेलते नजर आएंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

बीसीसीआई ने कोहली के बारे में मीडिया रिपोर्ट को किया खारिज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट कोहली के बारे में उस मीडिया रिपोर्ट को बकवास और आधारहीन बताया है जिसमें कहा गया था कि प्रशासकीय समिति (सीओए) ने भारतीय कप्तान को ज्यादा 'सौम्य' व्यवहार करने को कहा था। अक्सर मैदान पर आक्रामक रूख में नजर आने वाले कोहली पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक बयान के कारण भी चर्चा में आये थे जब उन्होंने एक फैन को भारत छोड़ने तक की हिदायत दे दी थी। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :मैरी कॉमविराट कोहलीपी वी सिंधुन्यूज़ीलैंडनोवाक जोकोविचबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!