लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: BCCI के अवॉर्ड समारोह में छाए कोहली, मंधाना और हरमनप्रीत, पढ़िए बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2018 07:15 IST

खेल की किन खबरों ने सोमवार (11 जून) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: विराट कोहली को बीसीसीआई के सलाना पुरस्कार समारोह में मंगलवार को पॉली उमरीगर ट्रॉफी से नवाजा गया। इसके अलावा नवदीप सैनी के अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम के लिए टीम इंडिया में चुने जाने पर गौतम गंभीर का ट्वीट भी सुर्खियों में रहा।

कोहली को मिला पॉली उमरीगर अवॉर्ड

पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सालाना पुरस्कार समारोह में उमरीगर ट्राफी से नवाजा गया। यह पुरस्कार साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर को दिया जाता है। वहीं, महिलाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

हॉकी खिलाड़ियों के खाने में कीड़े और बाल मिलने से हंगामा

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में खाने के घटिया स्तर के आरोप हॉकी इंडिया के प्रसिडेंट राजिंदर सिंह ने कहा है कि उन्होंने इस मसले पर अपनी बात रखने के लिए खेल मंत्रालय से समय मांगा है। वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे ने भी कहा है इस मसले पर ध्यान दिया जाना चाहिए। (पूरी खबर पढ़ें)

फीफा वर्ल्ड कप-2026 के मेजबान पर आज फैसला

फीफा के सदस्य बुधवार को फैसला करेंगे कि विश्व कप 2026 का आयोजन उत्तर अमेरिका में होगा या इस फुटबॉल महाकुंभ के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार यह मोरक्को की मेजबानी में अफ्रीका में खेला जाएगा। चयन मुख्य रूप से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के चमक धमक वाले स्टेडियमों या मोरक्को के महत्वाकांक्षी प्रयास के बीच होना है, जहां की अधिकांश सुविधाएं अभी तैयार नहीं हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

गंभीर ने बेदी और चेतन चौहान पर कसा तंज

अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में 14 जून से शुरू हो रहे ऐतिहासिक टेस्ट के लिए नवदीप सैनी को भारतीय टीम में चुने जाने के बाद गौतम गंभीर ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के कुछ सदस्यों और अधिकारियों पर करारा तंज कसा है। गंभीर ने एक ट्वीट में डीडीसीए के सदस्यों और पूर्व खिलाड़ी रहे चेतन चौहान और बिशन सिंह बेदी को टैग करते हुए ये कटाक्ष किया है। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलविराट कोहलीस्मृति मंधानाहरमनप्रीत कौरगौतम गंभीरफीफा विश्व कपअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!