उत्तर अमेरिका या मोरक्को में होगा 2026 का फीफा विश्व कप, इस दिन होगा मेजबान का ऐलान

By भाषा | Published: June 12, 2018 11:36 AM2018-06-12T11:36:38+5:302018-06-12T11:36:38+5:30

चयन मुख्य रूप से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के चमक धमक वाले स्टेडियमों या मोरक्को के महत्वाकांक्षी प्रयास के बीच होना है।

Fifa to choose from North America or Morocco for 2026 World Cup | उत्तर अमेरिका या मोरक्को में होगा 2026 का फीफा विश्व कप, इस दिन होगा मेजबान का ऐलान

Fifa to choose from North America or Morocco for 2026 World Cup

मास्को, 12 जून। फीफा के सदस्य बुधवार को फैसला करेंगे कि विश्व कप 2026 का आयोजन उत्तर अमेरिका में होगा या इस फुटबॉल महाकुंभ के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार यह मोरक्को की मेजबानी में अफ्रीका में खेला जाएगा।

चयन मुख्य रूप से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के चमक धमक वाले स्टेडियमों या मोरक्को के महत्वाकांक्षी प्रयास के बीच होना है, जहां की अधिकांश सुविधाएं अभी तैयार नहीं हैं। (फीफा विश्व कप 2018 की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

रूस में होने वाले 2018 विश्व कप की पूर्व संध्या पर फीफा के 207 सदस्य देश फुटबॉल की वैश्विक संस्था की आम सभा में वोटिंग के जरिए 2026 का मेजबान चुनेंगे।

मोरक्को की बोली को इस महीने की शुरुआत में ही आगे बढ़ने की स्वीकृति मिली थी। फीफा की आकलन रिपोर्ट में हालांकि अफ्रीका के इस देश के स्टेडियम, रहने के स्थान और परिवहन को 'उच्च जोखिम' की श्रेणी में रखा है।

इस रिपोर्ट के बाद अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको की संयुक्त दावेदारी काफी मजबूत हो गई है जिसे ऐसी ही रिपोर्ट में पांच में से चार की रेटिंग दी गई है। मोरक्को को पांच में से सिर्फ 2.7 की रेटिंग दी गई है।

Web Title: Fifa to choose from North America or Morocco for 2026 World Cup

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे