लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: क्वालिफायर 2 में हैदराबाद से होगा कोलकाता का सामना, पढ़ें दिन की बड़ी खेल खबरें

By सुमित राय | Updated: May 24, 2018 08:07 IST

खेल की हर खबर यहां पढ़िए। खेल के मैदान पर बुधवार (23 मई) को क्या-क्या हुआ और साथ ही जानिए, आज क्या कुछ होगा खेलों की दुनिया में...

Open in App

नई दिल्ली, 24 मई। दो बार आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स को 25 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को अब फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरे क्वॉलिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना होगा। हैदराबाद को दो विकेट से हराकर चेन्नई ने मंगलवार को फाइनल में जगह बनाई थी।

कोलकाता ने दिखाया दम, राजस्थान को हराकर किया बाहर

पहले दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल की शानदार बल्लेबाजी और फिर मुश्किल क्षणों में बॉलर्स की दमदार वापसी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को 25 रनों से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम 4 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। इस हार के साथ रॉयल्स का आईपीएल का सफर थम गया है और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

इंग्लैंड को बराबरी की टक्कर देने उतरेगा ‘बेखौफ’ पाकिस्तान

पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर का मानना है कि उनकी बेखौफ टीम गुरुवार से शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड पर दबाव बनाने के लिये पूरी तरह से तैयार है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरों पर जीत से वंचित रही इंग्लैंड टीम को अपनी सरजमीं पर खेलने का फायदा मिलेगा। विदेश दौरों पर पिछले 13 टेस्ट में वह जीत दर्ज नहीं कर सकी है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

एबी डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा, 'मैं थक गया हूं'

दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया है। फैंस के लिए एक चौंकाने वाले फैसले में एबी डिविलियर्स ने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके साथ ही क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार 34 वर्षीय एबी डिविलियर्स के 14 साल के क्रिकेट करियर का पटाक्षेप हो गया है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

कोहली ने राज्यवर्धन सिंह की फिटनेस चुनौती को किया स्वीकार

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का 'फिटनेस चैलेंज' एक्सेप्ट कर लिया है। कोहली ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपनी फिटनेस दिखाई है। कोहली ने अपनी फिटनेस दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जिम में मेहनत करते नजर आ रहे हैं। कोहली ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए इसके लिए तीन लोगों को नॉमिनेट किया है। (यहां जानिए कोहली ने किसे किया नॉमिनेट)

बैडमिंटन: जापान के खिलाफ 0-5 की हार से भारतीय टीम उबेर कप से बाहर

भारत की युवा महिला बैडमिंटन टीम ग्रुप ए मैच में बुधवार को पांच बार के चैंपियन जापान के खिलाफ 0-5 की शिकस्त के साथ उबेर कप फाइनल्स से बाहर हो गई। साइना नेहवाल ने भी इस दौरान अपने एकल मैच में चार मैच प्वाइंट गंवाए। भारत ने पिछले टूर्नामेंट में दो कांस्य पदक जीते थे लेकिन पीवी सिंधु और अश्विनी पोनप्पा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम शीर्ष वरीय टीम को कोई चुनौती नहीं दे पाई। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

अनुष्का से शादी के बाद कोहली की लाइफ में हुए कई बदलाव, किया खुलासा

अपनी बैटिंग और कप्तानी से विपक्षी टीम के खिलाड़ियों की नींद उड़ाने वाले विराट कोहली ने खुलासा किया है कि अनुष्का से शादी के बाद उनके बिहेवियर में काफी बदलाव आया है। इसके साथ ही विराट ने अपनी फैमिली प्लानिंग पर भी चर्चा की और पहली बार अपने भविष्य के बारे में खुलासा किया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

 

टॅग्स :खेलइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)कोलकाता नाईट राइडर्सराजस्थान रॉयल्ससनराइज़र्स हैदराबादएबी डिविलियर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!