लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय ने हॉकी ओलंपियन एमपी सिंह के इलाज के लिए 10 लाख रुपये जारी किये

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर खेल मंत्रालय ने लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित हॉकी ओलंपियन मोहिंदर पाल सिंह के इलाज के लिए 10 लाख रुपये जारी किये। वह फिलहाल डायलिसिस पर हैं।

यह रकम खिलाड़ियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष के तहत स्वीकृत कर उनकी पत्नी शिवजीत सिंह को दी गई।

सिंह को वित्तीय सहायता देने के निर्णय के बारे में खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘ एमपी सिंह जी ने एक खिलाड़ी और कोच दोनों के रूप में हॉकी में समृद्ध योगदान दिया है। उनकी शारीरिक स्थिति हम सभी के लिए बहुत चिंता का विषय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किडनी का इलाज महंगा है और हम उन्हें यथासंभव आर्थिक सहयोग देना चाहते थे।’’

रीजीजू ने कहा, ‘‘ मैंने नोएडा के संसद सदस्य महेश शर्मा जी से भी बात की है, जहाँ एमपी सिंह जी रहते हैं और उनके कार्यालय से एक पत्र प्रधानमंत्री राहत कोष को भी भेजा गया है ताकि अस्पताल के खर्चों का भुगतान कोष के माध्यम से किया जा सके।’’

खेल मंत्री ने हाल ही में शिवजीत सिंह और कई अन्य दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें मंत्रालय से सहायता का आश्वासन दिया था।

भारतीय हॉकी टीम के कोच रहे एमपी सिंह एक शानदार खिलाड़ी भी थे। उन्होंने 1988 ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!