लाइव न्यूज़ :

Spanish league: रीयाल मैड्रिड की अप्रत्याशित हार के बाद बार्सीलोना को रायो वालेकानो ने 2-1 से हराया, इस मौके से चूकी, 11 अंकों का अंतर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2023 14:37 IST

Spanish league: बार्सीलोना यह मैच जीत जाती तो 2019 के बाद पहला स्पेनिश लीग खिताब जीतने का उसका दावा पुख्ता हो जाता, क्योंकि मैड्रिड को एक दिन पहले ही गिरोना ने 4-2 से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देबार्सीलोना को रीयाल बेटिस और ओसासुना से खेलना है।एटलेटिको ने मालोरका को 3-1 से मात दी।अलमेरिया ने गेटाफे को 2-1 से हराया।

Spanish league: रीयाल मैड्रिड की अप्रत्याशित हार के बाद बार्सीलोना के पास स्पेनिश लीग फुटबॉल में अपनी बढ़त में इजाफा करने का सुनहरा मौका था, लेकिन टीम इससे चूक गई और रायो वालेकानो से 2-1 से हार गई। बार्सीलोना और दूसरे स्थान पर काबिज मैड्रिड के बीच 11 अंकों का अंतर है।

अगर बार्सीलोना यह मैच जीत जाती तो 2019 के बाद पहला स्पेनिश लीग खिताब जीतने का उसका दावा पुख्ता हो जाता, क्योंकि मैड्रिड को एक दिन पहले ही गिरोना ने 4-2 से हराया। मैड्रिड का फोकस मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल और ओसासुना के खिलाफ कोपा डेल रे फाइनल पर है।

अब बार्सीलोना को रीयाल बेटिस और ओसासुना से खेलना है। रायो इस जीत के बाद नौवें स्थान पर है। उसके लिये 19वें मिनट में अलवारो गार्शिया और 53वें मिनट में फ्रान गार्शिया ने गोल दागे। बार्सीलोना के लिये एकमात्र गोल आखिरी क्षणों में रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने किया। अन्य मैचों में एटलेटिको ने मालोरका को 3-1 से मात दी। वहीं अलमेरिया ने गेटाफे को 2-1 से हराया।

प्रीमियर लीग: लिवरपूल ने वेस्ट हैम को हराया

प्रीमियर लीग फुटबॉल अंतिम चार में पहुंचने की उसकी राह भले ही दुश्वार हो लेकिन लिवरपूल ने हार नहीं मानी है। जर्गेन क्लोप की टीम ने वेस्ट हैम को 2 . 1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। जोएल माटिप ने 67वें मिनट में हेडर पर निर्णायक गोल किया।

इससे पहले लुकास पाकेटा ने 12वें मिनट में वेस्ट हैम को बढ़त दिलाई लेकिन कोडी गाकपो ने लिवरपूल के लिये छह मिनट बाद बराबरी का गोल किया। लिवरपूल अब छठे स्थान पर है लेकिन चौथे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर यूनाइटेड के उससे छह अंक अधिक है। अब उसे दो ही मैच और खेलने हैं।

 

टॅग्स :Real MadridFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!