लाइव न्यूज़ :

Spanish League: करीम बेनजेमा की हैट्रिक, रीयाल मैड्रिड ने अल्मेरिया को 4-2 से हराया, रीयाल से 11 अंक आगे बार्सीलोना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 19:01 IST

Spanish League: बार्सीलोना ने इस बीच नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रहे रीयाल बेटिस को 4-0 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर 11 अंक की बढ़त बरकरार रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देअल्मेरिया के खिलाफ इस जीत के साथ मैड्रिड की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है।नौ मई को चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी से भिड़ना है।एल्शे ने इस बीच रेयो वालेकानो को 4-0 से हराकर सत्र की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

Spanish League: करीम बेनजेमा की पहले हाफ में बनाई हैट्रिक की मदद से रीयाल मैड्रिड ने शनिवार को यहां स्पेनिश लीग में अल्मेरिया को 4-2 से हरा दिया। अल्मेरिया के खिलाफ इस जीत के साथ मैड्रिड की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

बार्सीलोना ने इस बीच नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रहे रीयाल बेटिस को 4-0 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर 11 अंक की बढ़त बरकरार रखी है। मैड्रिड को अगले सप्ताहांत ओसासुना के खिलाफ कोपा डेल रे का फाइनल खेलना है जबकि इसके तीन दिन बाद नौ मई को चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी से भिड़ना है।

एल्शे ने इस बीच रेयो वालेकानो को 4-0 से हराकर सत्र की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। अंतिम स्थान पर चल रहे एल्शे को रेलीगेशन (निचली लीग में खिसकना) से बचने के लिए अब भी 16 अंक की दरकार है जबकि सिर्फ छह मुकाबले बचे हैं।

बुंदेसलीगा में चैंपियन्स लीग की दौड़ तेज

यूनियन बर्लिन ने बायर लीवरकुसेन के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला जबकि बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में फ्राइबर्ग और लेपजिग ने जीत दर्ज की जिससे चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ तेज हो गई। फ्राइबर्ग ने जापान के मिडफील्डर रित्सु डोएन के गोल की बदौलत कोलोन को 1-0 से हराया और गोल अंतर के आधार पर यूनियन बर्लिन के पीछे चौथे स्थान पर चल रहा है।

लेपजिग ने भी क्रिस्टोफर एननुंकु के पहले हाफ में दागे गोल से होफेनहीम को 1-0 से हराया और वह यूनियन और फ्राइबर्ग दोनों से दो अंक पीछे चौथे स्थान पर है। यूनियन को घरेलू सरजमीं पर लगातार 21वें मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा जो क्लब का रिकॉर्ड है।

लीवरकुसेन भी सभी प्रतियोगिताओं में पिछले 14 मुकाबले नहीं हारा है। शाल्के ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वर्डर ब्रेमेन को 2-1 से हराया जबकि स्टुटगार्ट ने बोरूसिया मोनशेंग्लाबाख को इसी अंतर से शिकस्त दी। बोचुम ने अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे बोरूसिया डोर्टमंड से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि एंट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट और ऑग्सबर्ग का मुकाबला भी 1-1 से बराबर रहा। 

टॅग्स :Real MadridFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!