लाइव न्यूज़ :

Spanish Football League La Liga: अर्जेंटीना के 24 वर्षीय खिलाड़ी टैटी ने किया कमाल, 12वें, 24वें, 46वें और 62वें मिनट में गोल कर रीयाल मैड्रिड को 4-2 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 14:18 IST

Spanish Football League La Liga: गिरोना ने रीयाल मैड्रिड को 4-2 से पराजित करके बार्सिलोना की स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीतने की उम्मीदों को पंख लगा दिए।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जेंटीना के 24 वर्षीय खिलाड़ी कैस्टेलानोस ने दोनों हाफ में दो-दो गोल किए।12वें, 24वें, 46वें और 62वें मिनट में गोल किए और दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया। रीयाल मैड्रिड के अब 31 मैचों में 65 अंक हैं और वह पहले की तरह दूसरे स्थान पर है।

Spanish Football League La Liga: टैटी कैस्टेलानोस के चार गोल की मदद से गिरोना ने रीयाल मैड्रिड को 4-2 से पराजित करके बार्सिलोना की स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीतने की उम्मीदों को पंख लगा दिए। अर्जेंटीना के 24 वर्षीय खिलाड़ी कैस्टेलानोस ने दोनों हाफ में दो-दो गोल किए।

उन्होंने 12वें, 24वें, 46वें और 62वें मिनट में गोल किए और दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। रीयाल मैड्रिड की तरफ से वीनीसीयस जूनियर और लुकास वाजेज ने गोल किए लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए। रीयाल मैड्रिड के अब 31 मैचों में 65 अंक हैं और वह पहले की तरह दूसरे स्थान पर है।

बार्सिलोना उससे 11 अंक आगे है लेकिन उसने अपने इस चिर प्रतिद्वंदी से एक मैच कम खेला है। अन्य मैचों में पांचवें स्थान पर काबिज रीयल बेटिस ने चौथे स्थान की टीम रियाल सोसिडाड के साथ गोल रहित ड्रा खेला जबकि ओसासुना ने कैडिज को 1-0 से हराया।

टॅग्स :Real MadridFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!