लाइव न्यूज़ :

दूसरे दौर में दो ईगल्स से तीसरे स्थान पर पहुंचा शुभंकर

By भाषा | Updated: October 9, 2021 11:50 IST

Open in App

मैड्रिड, नौ अक्टूबर भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने दूसरे दौर में दो ईगल्स की मदद से सात अंडर 64 का स्कोर बनाया जिससे वह एसीओना ओपन डि एस्पाना गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।

पहले दौर में 67 का स्कोर बनाने वाले शुभंकर का दूसरे दौर के बाद कुल स्कोर 11 अंडर है। वह शीर्ष पर चल रहे विल बेसलिंग से दो और विश्व के नंबर एक गोल्फर जॉन रहम से एक शॉट पीछे हैं।

शुभंकर का इस सत्र में किसी एक दौर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ अंडर 63 रहा है जो उन्होंने जुलाई में काजू ओपन के आखिरी दौर में बनाया था।

उन्होंने यहां दूसरे दौर में बोगी से शुरुआत करने के बावजूद शानदार खेल दिखाया। शुभंकर ने तीसरे होल में बर्डी और पार-5 के चौथे होल में ईगल बनाया लेकिन पांचवें होल में वह शॉट गंवा बैठे।

शुभंकर ने इसके बाद अगले चार होल में पार स्कोर बनाया। उन्होंने दूसरे नौ होल में से 10वें, 12वें, 14वें और 17वें होल में बर्डी बनायी जबकि 18वें होल में ईगल के साथ अंत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!