लाइव न्यूज़ :

शास्त्री को उम्मीद, टीम को नयी ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगे द्रविड़

By भाषा | Updated: November 9, 2021 14:19 IST

Open in App

दुबई, नौ नवंबर निवर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री को लगता है कि उनके उत्तराधिकारी राहुल द्रविड़ को विरासत में एक शानदार टीम मिली है और उम्मीद जतायी कि वह एक खिलाड़ी और कोच के रूप में अपने अनुभव से उसे नयी ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।

नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के साथ ही शास्त्री का मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया।

शास्त्री ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एक चीज की कमी रह गयी। वह आईसीसी टूर्नामेंट में खिताबी जीत। उन्हें आगे मौका मिलेगा और राहुल द्रविड़ कोच पद संभाल रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह शानदार खिलाड़ी रहे हैं। उनका एक रुतबा रहा है। उम्मीद है कि वे इस टीम को अगले कुछ वर्षों में नयी ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे।’’

शास्त्री ने इसके साथ ही निवर्तमान गेंदबाजी कोच भरत अरुण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर की भी प्रशंसा की जिनका कार्यकाल भी विश्व कप अभियान के साथ समाप्त हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें (अरुण) उस (गेंदबाजी) विभाग का गुरु कहता हूं। उन्होंने और श्रीधर ने बेहतरीन भूमिका निभायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!