लाइव न्यूज़ :

अभी भी पूरी तरह से खुली है श्रृंखला : शास्त्री

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:30 IST

Open in App

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार से ओवल पर शुरू हो रहे चौथे टेस्ट से पहले लीड्स में मिली शर्मनाक हार के बारे में सोचने की बजाय लाडर्स की जीत से प्रेरणा ले । शास्त्री ने स्वीकार किया कि तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन 78 रन पर आउट होना निर्णायक साबित हुआ लेकिन उन्होंने कहा कि श्रृंखला अभी भी खुली है । उन्होंने अपनी नयर किताब ‘ स्टारगेजिंग’ के प्रचार के सिलसिले में ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से कहा ,‘‘ यह बहुत आसान है । आप बस लाडर्स के बारे में सोचो । पिछला मैच भूल जाओ । मुझे पता है कि यह कहना आसान है लेकिन हमें अच्छे पल भी याद रखने चाहिये । खेल में यह सब होता रहता है ।’’ शास्त्री ने कहा ,‘‘ लाडर्स में इंग्लैंड का पलड़ा भारी था लेकिन हमने जीत दर्ज की । पिछले मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और पहले ही दिन हम पर दबाव बना दिया । हम पहले दिन ही बैकफुट पर थे ।’’ उन्होंने प्रसन्नता जताई कि दूसरी पारी में भारतीय टीम 278 रन बना सकी । उन्होंने कहा ,‘‘ हमने दूसरी पारी में जुझारूपन की झलक दिखाई लेकिन पहली पारी में 78 रन पर आउट होने से ही मैच निकल गया था । इसके बावजूद यह श्रृंखला अभी खुली है ।’’ शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली और उनकी टीम को हलके में लेने की गलती किसी को नहीं करनी चाहिये । उन्होंने कहा ,‘‘ श्रृंखला अभी 1 . 1 से बराबर है और हम विदेश में खेल रहे हैं । दबाव इंग्लैंड पर है ।उउन्हें अपने देश में जीतना होगा । जब वो भारत में खेल रहे थे तो हमने वही किया जो हमें करना था । गेंद अब उनके पाले में है लेकिन हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा , इसमें कोई शक नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेट9 सीजन में 500 से अधिक रन?, विराट कोहली सबसे आगे, देखिए टॉप-4 लिस्ट

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!