लाइव न्यूज़ :

सेरेना और ओसाका आस्ट्रेलियाई ओपन ड्रॉ में एक ही हाफ में

By भाषा | Updated: February 5, 2021 13:16 IST

Open in App

मेलबर्न, पांच फरवरी (एपी) सेरेना विलियम्स, दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सिमोना हालेप और नाओमी ओसाका को आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये हुए ड्रॉ में एक ही हाफ में जगह मिली है ।

रिकार्ड की बराबरी करने वाले 24वें ग्रैंडस्लैम एकल खिताब से एक ट्रॉफी दूर सेरेना का पहले दौर में सामना जर्मनी की लौरा एस से होगा ।

अमेरिकी ओपन चैम्पियन ओसाका पहले दौर में अनास्तासिया पेवलियुचेंकोवा से खेलेगी । इस हाफ में एंजेलिक कर्बर, गार्बाइन मुगुरूजा, वीनस विलियम्स और बियांका आंद्रिस्कू भी हैं ।

गत चैम्पियन सोफिया केनिन शीर्ष हाफ में है जिसमें नंबर वन रैंकिंग वाली एशले बार्टी भी है । दोनों की टक्कर सेमीफाइनल में फिर हो सकती है । पिछली बार केनिन ने सेमीफाइनल में बार्टी को हराया था ।

वहीं नौ बार के आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन नोवाक जोकोविच का पहले दौर में सामना जेरोम चार्टी से होगा । उनके हाफ में तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टान वावरिंका, मिलोस राओनिच और अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी हैं ।

अपने कैरियर का 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की कोशिश में जुटे रफेल नडाल का पहले दौर में सामना लास्लो जेरे से होगा । वह क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टीफानोस सिटसिपास से भिड़ सकते हैं ।

आधिकारिक ड्रॉ एक दिन विलंब से निकाला गया क्योंकि गुरूवार को खेल रोक देना पड़ा था जब टूर्नामेंट होटल का एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकला और 160 खिलाड़ियों को कोरोना जांच करानी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!