लाइव न्यूज़ :

सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप: मणिपुर पेनल्टी शूट आउट में ओडिशा को हराया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:29 IST

Open in App

कोझिकोड, सात दिसंबर गत चैंपियन मणिपुर ने मंगलवार को यहां सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में ओडिशा को पेनल्टी शूट आउट में हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना रेलवे से होगा।

मणिपुर और ओडिशा की टीम 90 मिनट के नियमित खेल और 30 मिनट के अतिरिक्त खेल के बावजूद 1-1 से बराबर थी जिसके बाद मैच के नतीजे के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया।

पेनल्टी शूट आउट में मणिपुर की तीन खिलाड़ियों ने गोल दागे जबकि ओडिशा की कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सकी।

एक अन्य सेमीफाइनल में रेलवे ने भी पेनल्टी शूट आउट में मिजोरम को 6-5 से हराया। नियमित और अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीमें 1-1 से बराबर थी।

फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।

मणिपुर और ओडिशा दोनों ने धीमी शुरुआत की और एक दूसरे के खेल को परखने प्राथमिकता दी।

ओडिशा ने 11वें मिनट में पापकी देवी के आत्मघाती गोल की बदौलत बढ़त बनाई लेकिन किरणबाला चानू (45 प्लस तीन मिनट) ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में मणिपुर को बराबरी दिला दी।

दोनों टीमें ने इसके बाद कई हमले किए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

पेनल्टी शूट आउट में मणिपुर के लिए पहले तीन प्रयास में बेबीसाना देवी, रोजा देवी और सुल्ताना एमएस ने गोल दागे जबकि ओडिशा की ओर से जसोदा मुंडा, सुभद्रा साहू और सुमन प्रज्ञाना मोहापात्रा गोल करने में नाकाम रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!