लाइव न्यूज़ :

सीमा ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया, सुमित को रजत

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:33 IST

Open in App

सोफिया (बुल्गारिया) , सात मई सीमा बिस्ला तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की चौथी महिला पहलवान बन गई जिसने विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के 50 किलोवर्ग के फाइनल में जगह बनाई जबकि सुमित मलिक को घुटने की चोट के कारण फाइनल से पीछे हटकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा ।

सीमा ने यूरोपीय चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पोलैंड की अन्ना लुकासियाक को 2 . 1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई । अब वह इक्वाडोर की लूसिया यामिलेथ येपेज गुजमैन से खेलेगी ।

भारत की विनेश (53 किलो) , अंशु मलिक (57 किलो) और सोनम मलिक (62 किलो) ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं ।

भारत की निशा 68 किलो और पूजा 76 किलोवर्ग में हारकर बाहर हो गई हैं । वहीं पुरूष वर्गमें मलिक 125 किलोवर्ग के फाइनल में नहीं उतरे । उनके कोच जगमंदर सिंह ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास के दौरान उन्हें दाहिने घुटने में चोट लगी थी लेकिन वह ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिये खेल रहे थे ।

इससे पहले हाल ही में अलमाटी में एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली सीमा ने बेलारूस की अनास्तासिया यानोतावा को 8 . 0 से हराया ।

उसने स्वीडन की एम्मा जोन्ना डेनाइस को 43 सेकंड बाकी रहते मात दी ।

निशा (68 किलो) को क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया की मिमि रिस्तोवा ने तकनीकी कौशल के आधार पर हराया । निशा ने पहले दौर में पोलैंड की नतालिया इवोना को मात दी थी ।

वहीं पूजा 76 किलो वर्ग में लिथुआनिया की कामिले जी से 3 . 4 से हार गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!