लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने वियतनाम को हराया, विश्व कप में जगह बनाने के करीब

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:22 IST

Open in App

सियोल, 16 नवंबर (एपी) सऊदी अरब ने मंगलवार को हनोई में वियतनाम को 1-0 से हराकर फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर में छह मैचों में पांचवीं जीत दर्ज करके एशिया ग्रुप बी में आस्ट्रेलिया और जापान पर मजबूत बढ़त बना ली।

मैच का एकमात्र गोल सालेह अल सहरी ने 31वें मिनट में किया।

छठी बार विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए चुनौती पेश कर रहे सऊदी अरब ने आस्ट्रेलिया पर छह जबकि जापान पर सात अंक की बढ़त बना ली है।

मंगलवार को ही आस्ट्रेलिया को चीन जबकि जापान को ओमान का सामना करना है।

वियतनाम के अंकों का खाता अभी नहीं खुला है।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमों को नवंबर 2022 में कतर में होने वाले विश्व कप में जगह मिलेगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली दो टीमों के बीच प्ले आफ होगा और उस मैच का विजेता किसी अन्य परिसंघ की टीम से भिड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!