लाइव न्यूज़ :

साथियान और मनिका डब्ल्यूटीटी कंटेडर बुडापेस्ट टूर्नामेंट के दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:21 IST

Open in App

तोक्यो ओलंपिक से लौटे भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान गुणेश्वरन और मनिका बत्रा ने यहां डब्ल्यूटीटी कंटेडर बुडापेस्ट 2021 टूर्नामेंट में अपनी अपनी स्पर्धाओं के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। गुणेश्वरन ने पुरूष एकल के शुरूआती दौर में फ्रांस के कैन अकुजू को 3-1 से शिकस्त दी और अब उनका सामना इटली के नियागोल स्टोयानोव से होगा। वहीं मनिका ने महिला एकल के शुरूआती दौर में जर्मनी की सबिना विंटर को 3-2 से पराजित कर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी, जहां वह इटली की जार्जिया पिकोलिन के सामने होंगी। अन्य भारतीयों में हरमीत देसाई और मानव ठक्कर भी पुरूष एकल के दूसरे दौर में पहुंच गये। हरमीत ने हंगरी के कसाबा एंड्रास को 3-2 से और मानव ने बेलारूस के पावेल प्लतानोव को 3-0 से शिकस्त दी। हरमीत अगले दौर में जर्मनी के डांग कियू से जबकि मानव रूस के किरल स्काचोव के सामने होंगे। भारत की महिला खिलाड़ियों में अर्चना कामत और श्रीजा अकुला भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। अर्चना रूस की मारिया टेलाकोवा से और श्रीजा स्लोवाकिया की बारबोरा ब्लाजोवा से भिड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

अन्य खेलParis Olympics 2024: मनिका बत्रा की अगुआई में भारत ने रोमानिया को 3-2 से हराया, महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!