लाइव न्यूज़ :

बीच के ओवरों में सैंटनर के स्पैल से बहुत फायदा मिला : सोढ़ी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:51 IST

Open in App

दुबई, एक नवंबर बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर ने टी20 विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ जीत में भले ही विकेट हासिल नहीं किया लेकिन उनके साथी ईश सोढ़ी का मानना है कि उनकी कसी हुई गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में मदद मिली।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया और उसे 110 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ने इस अपेक्षाकृत छोटे लक्ष्य को 14.3 ओवर में हासिल कर दिया।

लुधियाना में जन्में सोढ़ी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के कीमती विकेट लिये। उन्होंने कहा कि बीच के ओवरों में सैंटनर के स्पैल से अन्य गेंदबाजों को मदद मिली।

सोढ़ी ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जिस तरह से उसने (सैंटनर) आज गेंदबाजी की उससे उन्होंने बीच के ओवरों में दबाव बनाया। हम सभी गेंदबाजों ने उस दबाव का फायदा उठाया और उसके योगदान को निश्चित तौर पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।’’

इस लेग स्पिनर ने पाकिस्तान से पहले मैच में हार के बाद भारत के खिलाफ आठ विकेट की जीत को विशेष बताया। सोढ़ी को उम्मीद नहीं थी कि न्यूजीलैंड को इतनी आसान जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आप इस तरह के मैचों में ऐसी टीम के खिलाफ उतरते हो जिसके पास विश्वस्तरीय खिलाड़ी हों जैसे कि भारत के पास हैं और पिछले कुछ वर्षों में उनका हमारे खिलाफ शानदार रिकार्ड रहा है। वह किसी भी तरह की परिस्थिति में बेहद कड़ा प्रतिद्वंद्वी है और इसलिए यह जीत विशेष है। ’’

सोढ़ी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद खिलाड़ी अच्छी तरह से एकजुट हुए। उसके बाद इस तरह की जीत दर्ज करना, निश्चित तौर पर आप इसे हल्के से नहीं ले सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!