लाइव न्यूज़ :

Pro Wrestling: एमपी योद्धा की जीत में हीरो बने संदीप तोमर, करो या मरो की बाउट में दर्ज की जीत

By भाषा | Updated: January 18, 2019 09:25 IST

संदीप तोमर ने करो या मरो की बाउट में शानदार जीत दर्ज की जिसकी बदौलत एमपी योद्धा की टीम प्रो कुश्ती लीग में मुंबई महारथी को 4-3 से पराजित करने में सफल रही।

Open in App

पंचकूला, 18 जनवरी। संदीप तोमर ने करो या मरो की बाउट में शानदार जीत दर्ज की जिसकी बदौलत एमपी योद्धा की टीम प्रो कुश्ती लीग में मुंबई महारथी को 4-3 से पराजित करने में सफल रही। 

महारथी की विनेश फोगाट ने 53 किग्रा वर्ग में अपनी चचेरी बहन रितु फोगाट को जरा भी मौका नहीं दिया और उसे 15-0 से शिकस्त दी। 

विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधरी और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदकधारी पूजा हांडा ने 57 किग्रा वर्ग में पैन अमेरिकी चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी बेतजाबेथ को 7-4 से हरा दिया जिससे दोनों टीमें बराबरी पर आ गयीं। 

वर्ष 2018 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी दीपक पूनिया ने 86 किग्रा वर्ग में अपने ही नाम के पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन दीपक को हराकर महारथी को 3-2 से आगे कर दिया। 

योद्धा की एलिसे मोनोलोवा ने 62 किग्रा में शिल्पी यादव को 4-0 से हराकर स्कोर फिर 3-3 से बराबर कर दिया। 

इससे फैसला निर्णायक बाउट से होना था जिसमें तोमर ने 57 किग्रा में इब्रागिम इलयासोव को 10-7 से हराया। 

महारथी के हरफूल ने 65 किग्रा में यूरोपीय चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदकधारी हाजी एलियेव के खिलाफ दिन की शुरूआत की, पर अजरबेजान के पहलवान ने 7-0 से जीत हासिल कर एमपी योद्धा को अच्छी शुरूआत करायी।

महारथी के यूरोपीय चैम्पियन बेस्तीव व्लादिस्लाव और योद्धा के आकाश अंतिल के बीच एकतरफा मुकाबले में महारथी के पहलवान ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की।

टॅग्स :प्रो रेसलिंग लीग
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलPro Wrestling League 2019: हरियाणा हैमर्स ने पंजाब रायल्स को हराकर PWL सीजन-4 का खिताब जीता

अन्य खेलPWL 2019: बजरंग पूनिया का दिखा दम, यूपी दंगल को हराकर पंजाब रॉयल्स फाइनल में

अन्य खेलPro Wrestling: मुंबई पर दमदार जीत से दिल्ली सुल्तांस ने रोचक की सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग

अन्य खेलPro Wrestling: सरिता ने पूजा ढांडा को हराकर किया बड़ा उलटफेर, यूपी ने एमपी को दी शिकस्त

अन्य खेलPro Wrestling League: विनेश फोगाट ने मुंबई को दिलाई जीत, हरियाणा को 4-3 से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!