Pro Wrestling League 2019: हरियाणा हैमर्स ने पंजाब रायल्स को हराकर PWL सीजन-4 का खिताब जीता
By भाषा | Published: February 1, 2019 10:31 AM2019-02-01T10:31:20+5:302019-02-01T10:31:20+5:30
PWL-4: हरियाणा हैमर्स ने पंजाब रॉयल्स को 6-3 से हराते हुए प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के चौथे सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है
ग्रेटर नोएडा, 31 जनवरी: हरियाणा हैमर्स ने पंजाब रायल्स को 6-3 से हराकर प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के चौथे सीजन का खिताब जीत लिया।
पिछले तीन सत्र में उपविजेता रही हरियाणा की टीम को आखिरकार सफलता मिली। उसने पहले पांचों बाउट जीतकर खिताब अपने नाम किया।
हरियाणा का प्रदर्शन इतना दमदार था कि उसका अभियान पंजाब के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया के उतरने से पहले ही खत्म हो गया।
#PWL4 celebrations all around as @haryanahammers claim #ProWrestlingLeague season 4 title @SPN_Action@Inkhabar@NewsX#MatLePangapic.twitter.com/2tOIn2xxvu
— Pro Wrestling League (@Official_PWL) January 31, 2019
#PWL4 celebrations all around as @haryanahammers claim #ProWrestlingLeague season 4 title @SPN_Action@Inkhabar@NewsX#MatLePanga@wrestlingpic.twitter.com/Ng0vrSIh7O
— Pro Wrestling League (@Official_PWL) January 31, 2019
हरियाणा के लिये अलेक्जेंडर के, अली शाबानोव, रवि कुमार और अनास्तासिया निशिता ने शानदार प्रदर्शन किया। बजरंग ने रजनीश को 11-0 से हराया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।