लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो ने दिलायी पुर्तगाल को जीत, बेल्जियम और नीदरलैंड भी जीते

By भाषा | Updated: March 31, 2021 10:54 IST

Open in App

मैड्रिड, 31 मार्च (एपी) बेल्जियम और नीदरलैंड ने विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग मैचों में मंगलवार को बड़ी जीत दर्ज की जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल दागकर पुर्तगाल को लक्समबर्ग पर 3-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी।

बेल्जियम ने बेलारूस को 8-0 से रौंदकर ग्रुप ई में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा जबकि नीदरलैंड ने जिब्राल्टर को 7-0 से करारी शिकस्त दी और वह ग्रुप जी में तुर्की के बाद दूसरे स्थान पर है।

आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले लक्समबर्ग ने पुर्तगाल के खिलाफ बढ़त हासिल करके एक और उलटफेर की उम्मीद जगायी थी। पुर्तगाल ने हालांकि डिएगो जोल्टा, रोनाल्डो और जाओ पालिन्हा के गोल की मदद से ग्रुप ए में सर्बिया के साथ अपना शीर्ष स्थान बनाये रखा। सर्बिया ने एक अन्य मैच में अजरबेजान को 2-1 से हराया।

तुर्की ने लाटविया के खिलाफ अपना मैच 3-3 से ड्रा खेला। तुर्की की तरह रूस भी लगातार तीसरी जीत दर्ज करने में असफल रहा। उसे स्लोवाकिया ने 2-1 से पराजित किया।

रूस अब ग्रुप एच में क्रोएशिया के साथ शीर्ष पर है। क्रोएशिया ने एक अन्य मैच में माल्टा को 3-0 से शिकस्त दी। साइप्रस ने स्लोवानिया को 1-0 से हराकर ग्रुप में अपनी पहली जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!