लाइव न्यूज़ :

भारत के रोहन मोरे ने रचा इतिहास, 'ओशन सेवन' चैलेंज पूरा करने वाले बने दुनिया के सबसे युवा तैराक

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 11, 2018 18:34 IST

पुणे के रोहन मोरे दुनिया के सात समंदरों को तैरकर पार करने वाले दुनिया के सबसे युवा तैराक बन गए हैं

Open in App

भारतीय तैराक रोहन मोरे ने सबसे कम उम्र में 'ओशन सेवन' चैलेंज पूरा करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। रोहन 'ओशन सेवन' चैलेंज पूरा करने वाले दुनिया के सबसे युवा और पहले एशियाई तैराक बन गए हैं। अब तक दुनिया में कुल आठ लोग ही ये चैलेंज पूरा कर पाए हैं।  रोहन ने सातवें ओशन सेवन चैलेंज के तहत न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट को तैरकर पार करते हुए नया इतिहास बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहन ने कुक स्ट्रेट की करीब 22 किलोमीटर की दूरी 8.37 घंटे में तैर कर पूरी की।

ओशन सेवन मैराथन में सात लंबी दूरी वाले समुद्रों कौ तैरकर पार करना पड़ता है। इनमें नॉर्थ चैनल, द कुक स्ट्रेट, द मोलोकई चैनल, द इंग्लिश चैनल, द कैटालिना चैनल, द सुगारू स्ट्रेट और स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर शामिल हैं। ओशन सेवन मैराथन में सात समुद्रों में तैरना सात महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वतों पर चढ़ने के बराबर माना जाता है। इस तरह सात समुद्रों को तैरकर पार करने वाले रोहन मोरे दुनिया के नौवें शख्स बन गए हैं। 

रोहन लंबे समय से कुक स्ट्रेट में तैरने का इंतजार कर रहे थे लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें इसका मौका 9 फरवरी को मिल पाया। रोहन ने नॉर्थ आइलैंड से सुबह 9.30 बजे से तैरना शुरू किया। पहले पांच घंटे के दौरान पानी शांत था और तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन जैसे ही वह साउथ आइलैंड की तरफ बढ़ें अंटार्कटिका पानी की धाराओं की वजह से तापमान 4 डिग्री कम हो गया। लेकिन रोहन ने अंटार्कटिका की ठंडी धाराओं का बहादुरी से सामना करते हुए अपनी तैराकी 8 घंटे 37 मिनट में पूरी कर ली। 

पुणे के 32 वर्षीय तैराक रोहन ने कहा, 'ये मेरे जीवन का सबसे यादगार क्षण हैं, क्योंकि मैंने न्यूजीलैंड का कुक स्ट्रेट तैरकर पार कर लिया है, जो ओशन सेवन का सातवां और आखिरी समुद्र था।'

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!