लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड स्पेनिश फुटबॉल लीग में शीर्ष पर पहुंचा

By भाषा | Updated: January 3, 2021 10:26 IST

Open in App

बार्सिलोना, तीन जनवरी (एपी) मौजूदा चैंपियन रीयाल मैड्रिड मार्को एसेनसियो और लुकास वाजक्वेज के गोल की मदद से सेल्टा विगो को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

रीयाल मैड्रिड के अब 17 मैचों में 36 अंक हो गये हैं और वह एटलेटिको मैड्रिड से एक अंक आगे हो गया है। एटलेटिको ने हालांकि रीयाल से तीन मैच कम खेल हैं। वह अलावेज के खिलाफ जीत से फिर से अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच सकता है।

वाजक्वेज ने खेल के छठे मिनट में एसेनसियो के क्रास पर रीयाल के लिये पहला गोल किया। वाजक्वेज ने इसके बाद 53वें मिनट में अपने साथी फारवर्ड एसेनसियो के लिये गोल बनाया जिन्होंने उसका पूरा फायदा उठाकर स्कोर 2-0 किया।

एक अन्य मैच में सेविला के गोलकीपर यासिनी बोनोउ ने नाबिल फेकियर की पेनल्टी को बचाकर अपनी टीम को रीयाल बेटिस के खिलाफ एक अंक दिलाया। यह मैच 1-1 से ड्रा छूटा।

जीसस सुसो फर्नाडिज ने 48वें मिनट में गोल करके सेविला को बढ़त दिलायी लेकिन सर्जियो केनालेस ने 53वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर बेटिस को बराबरी दिला दी। बेटिस को खेल समाप्त होने से 15 मिनट पहले फिर से पेनल्टी मिली लेकिन बोनोउ ने फेकियर का शॉट बचा दिया।

अन्य मैचों में गेर्राड मोरेना के इस सत्र के नौवें गोल की मदद से विल्लारीयाल ने लेवांते को 2-1 से पराजित किया जबकि वल्लाडोलिड ने इस्राइली फारवर्ड शोन वीजमैन के गोल की बदौलत गेटाफे को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!