लाइव न्यूज़ :

विंटर ओलंपिक 2018: गे एथलीट ने बॉयफ्रेंड को किया किस, तस्वीर वायरल!

By विनीत कुमार | Updated: February 19, 2018 15:03 IST

टीवी कैमरे अचानक उन पर ठहर गए और देखते ही देखते बॉयफ्रेंड को किस करती उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई।

Open in App

अमेरिका के 26 साल के गे स्कीयर गुस केनवर्दी को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में जारी विंटर ओलंपिक के स्लोपस्टाइल स्पर्धा में भले ही 12वें स्थान से संतोष करना पड़ा लेकिन सोशल मीडिया पर उनके तस्वीरों की धूम मची है। दरअसल, रविवार को इवेंट खत्म होने के बाद गुस ने अपने बॉयफ्रेंड को किस किया। इस दौरान टीवी कैमरे उन पर ठहर गए और देखते ही देखते बॉयफ्रेंड को किस करती उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई।

तस्वीर वायरल होने के बाद गुस ने सोमवार को वायरल तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'मुझे नहीं मालूम था कि यह लम्हा कैमरे में कैद हो रहा है। लेकिन मैं इससे काफी खुश हूं।' 

ब्रिटेन में जन्में गुस ने आगे लिखा, 'मैं बचपन में खुद कभी टीवी पर और वो भी ओलंपिक में गे किस को देखने का सपना नहीं देख सकता था लेकिन पहली बार आज एक बच्चा भी अपने घर पर टीवी देखते हुए यह सपना देख सकता है। प्यार आखिर प्यार होता है।'

गुस के इस ट्वीट को 9000 से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है। साथ ही करीब 60,000 लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इससे पहले कनाडा के गे स्केटर एरिक रैडफोर्ड भी इसी विंटर ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। 

बताते चलें कि विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन के हमशक्लों की वायरल तस्वीर ने भी खूब चर्चा बटोरी थी। 

टॅग्स :शीतकालीन ओलंपिक खेलवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!