लाइव न्यूज़ :

आरसीबी से पार पाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा पंजाब किंग्स को

By भाषा | Updated: April 29, 2021 12:25 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 अप्रैल लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों पांच विकेट से हार झेलने वाली पंजाब किंग्स के लिये आरसीबी की कड़ी चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा जिसकी टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

पंजाब की टीम चार हार और दो जीत से चार अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है जबकि आरसीबी ने पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से केवल रन गति के आधार पर पीछे दूसरे नंबर पर है।

सीएसके के हाथों एकमात्र हार को छोड़ दिया जाए तो आरसीबी अपने पहले आईपीएल खिताब का मजबूत दावेदार बना हुआ है तथा टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उसके अधिकतर खिलाड़ी फार्म हासिल कर रहे हैं।

पंजाब को अब तक उसके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण नुकसान पहुंचा है। अपने छह मैचों में केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 106, 120 और 123 का कम स्कोर बनाया।

राहुल ने अब तक अपनी टीम की तरफ से बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला है और उनसे टीम को फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। मयंक अग्रवाल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये हैं जबकि क्रिस गेल छह मैचों में से केवल दो में चल पाये हैं।

निकोलस पूरण रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं। वह पांच मैचों में केवल 28 रन बना पाये हैं। तीन पारियों में तो वह खाता भी नहीं खोल पाये थे। टीम को उनके स्थान पर टी20 के अग्रणी बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को अंतिम एकादश में रखना चाहिए।

जब बड़ा स्कोर नहीं होता है तो पंजाब के गेंदबाज भी कुछ नहीं कर सकते हैं। उसकी गेंदबाजी में भी हालांकि आक्रामकता का अभाव दिखता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे 195 रन का बचाव नहीं कर पाये थे जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बमुश्किल 221 रन का बचाव किया था।

दूसरी तरफ आरसीबी लगातार अच्छे प्रदर्शन तथा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है। एबी डिविलियर्स ने फिर से बल्लेबाजी में जलवा दिखाया जबकि गेंदबाजों ने मिलकर अच्छा प्रयास करके आरसीबी को पांचवीं जीत दिलायी।

आरसीबी की बल्लेबाजी भी विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, डिविलियर्स और आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर काफी निर्भर है। ये चारों हालांकि अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे टीम जीत हासिल करती जा रही है। रजत पाटीदार ने पिछले मैच में अपनी क्षमता दिखायी जबकि काइल जैमीसन भी निचले क्रम में उपयोगी रन जुटा सकते हैं।

आरसीबी का गेंदबाजी विभाग भी प्रभावी रहा है। हर्षल पटेल ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी है जबकि मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में खतरनाक ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर के क्रीज पर होने के बावजूद आखिरी ओवर में 14 रन का सफल बचाव किया था।

टीमें इस प्रकार हैं :

पंजाब किंग्स : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झॉय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एमएस वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, डेनियल सैम्स, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, फिन एलन।

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!