लाइव न्यूज़ :

पुजारा बेहतर तरीके से छोर बदल सकते थे: स्टेन

By भाषा | Updated: June 20, 2021 13:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि भारत के मुख्य बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन बेहतर तरीके से छोर बदल (स्ट्राइक रोटट) सकते थे।

पुजारा के स्ट्राइक रेट को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है। उन्होंने शनिवार को 54 गेंद की अपनी पारी में सिर्फ आठ रन बनाये। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पुजारा ने इस दौरान 36वीं गेंद पर खाता खोला और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर पगबाधा हो गये।

स्टेन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ‘‘ मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि जब भी वह इस पारी के वीडियो विश्लेषण को देखेंगे तो महसूस करेंगे की ऐसी गेंदें थी जहां वह रन लेकर छोर बदल सकते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने स्कोर में 0, 0, 0, 0, 0, 4, 4, 0, 0, 0, 0, 0 के आकड़े को देखा और फिर विकेट गिरा। मुझे यकीन है कि उन सभी 50 गेंदों में स्ट्राइक रोटेट कर सकते थे और खुद तथा टीम के लिए कुछ रन जुटा सकते थे।’’

भारत ने बारिश और खराब रोशनी से दूसरे दिन कई बार खेल प्रभावित होने के बाद भी तीन विकेट पर 146 रन बना लिये। कप्तान विराट कोहली (44) और अजिंक्य रहाणे (29) क्रीज पर मौजूद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!