लाइव न्यूज़ :

एमबापे की हैट्रिक से पीएसजी ने बार्सिलोना को 4-1 से हराया

By भाषा | Updated: February 17, 2021 10:14 IST

Open in App

बार्सिलोना, 17 फरवरी (एपी) काइलन एमबापे की हैट्रिक की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लियोनेल मेस्सी की मौजूदगी वाले बार्सिलोना को चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 4-1 से करारी शिकस्त दी।

एमबापे ने जिस तरह की फार्म दिखायी उससे मेस्सी का जादू फीका पड़ गया और बार्सिलोना के पास इस बार वापसी का कोई मौका नहीं रहा।

मेस्सी ने 27वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके बार्सिलोना को बढ़त दिलायी लेकिन इसके बाद एमबापे ने कैंप नोउ स्टेडियम में 32वें, 65वें और 85वें मिनट में गोल करके हैट्रिक बनायी और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलायी। पीएसजी की तरफ से अन्य गोल मोइज कीन ने 70वें मिनट में किया।

बार्सिलोना ने चार साल पहले टूर्नामेंट के इसी चरण में पीएसजी पर बड़ी जीत दर्ज की थी। बार्सिलोना तब पहले चरण में 4-0 से हार गया था लेकिन उसने दूसरा चरण का मैच 6-1 से जीता था।

यह हार बार्सिलोना के लिये एक और झटका है जिसकी टीम पिछले साल क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों 8-2 से करारी हार के बाद एकजुट होकर नहीं खेल पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'इसने कुछ चिप लगाई हुई है': 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने किया अजीबोगरीब दावा | VIDEO

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?

भारतमुंबई का एक परिवार रात में खाता है बिरयानी और तरबूज, अगली सुबह चारों पाए जाते हैं मृत

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

क्राइम अलर्टअमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!