लाइव न्यूज़ :

आईसीयू से बाहर निकले पेले

By भाषा | Updated: September 15, 2021 10:24 IST

Open in App

साओ पाउलो, 15 सितंबर (एपी) ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले कोलोनल ट्यूमर के आपरेशन के बाद अब गहन चिकित्सा ईकाई (आईसीयू) से बाहर आ गए हैं ।

80 वर्ष के पेले की हालत स्थिर है और अब वह अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल में अपने कमरे में उपचार करायेंगे । अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी ।

आईसीयू छोड़ने के बाद पेले ने कहा कि वह 90 मिनट और अतिरिक्त समय में खेलने को तैयार हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ एक पल को भी ऐसा मत सोचना कि मेरे पास आ रहे हजारों संदेश मैने पढे नहीं हैं । हर किसी को शुक्रिया जिन्होंने मुझे सकारात्मक ऊर्जा देने के लिये अपना वक्त दिया । खूब सारा प्यार ।’’

तीन बार के विश्व कप विजेता अकेले पुरूष फुटबॉल खिलाड़ी पेले को ट्यूमर का पता तब चला था जब वह अगस्त में नियमित जांच के लिये गए थे । उनका आपरेशन चार सितंबर को हुआ और पिछले सप्ताह ही उन्हें आईसीयू से बाहर आना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!