लाइव न्यूज़ :

जीएससी विश्व स्नूकर क्वालीफायर में आकर्षण का केंद्र होंगे पंकज आडवाणी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:49 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर हाल में एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप और विश्व 6-रेड खिताब जीतने वाले शीर्ष स्नूकर एवं बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी रविवार से यहां शुरू होने वाले ‘जीएससी विश्व स्नूकर क्वालीफायर’ में आकर्षण का केंद्र होंगे जो राष्ट्रीय चयन टूर्नामेंट होगा।

गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब (जीएससी) 17 से 27 अक्टूबर तक इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

इस टूर्नामेंट से प्रत्येक वर्ग में से केवल शीर्ष दो खिलाड़ियों को ही इस साल के अंत में दोहा में होने वाली विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार बीएसएफआई (भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ) चयन टूर्नामेंट का आयोजन ‘द स्पोर्टल’ द्वारा किया जा रहा है जिसमें तीन टूर्नामेंट - पुरूष, महिला और अंडर्21 - होंगे।

मैच राउंड रोबिन लीग प्रारूप में खेले जायेंगें।

आडवाणी ने पिछले महीने कतर में 6-रेड स्नूकर विश्व कप जीतकर अपना 24वां विश्व खिताब हासिल किया था। उन्होंने इससे पहले अपना एशियाई स्नूकर खिताब भी बरकरार रखा था।

उन्हें भारत के नंबर एक और मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन आदित्य मेहता से कड़ी चुनौती मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!