लाइव न्यूज़ :

संघर्ष कर रही नॉर्थईस्ट और बेंगलुरु की कोशिश वापसी करने पर

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:12 IST

Open in App

वास्को 11 जनवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में शानदार शुरूआत करने के बाद खराब दौर से गुजर रहीं नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी और बेंगलुरु एफसी की टीमें जब मंगलवार को यहां एक-दूसरे के सामने होंगी तो दोनों की कोशिश जीत की राह पर वापसी करने की होगी।

नॉर्थईस्ट लगातार दो जबकि बेंगलुरु लगातार चार मैचों में हार झेल चुकी है। बेंगलुरु तालिका में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से एक अंक अधिक के साथ एक स्थान ऊपर छठे पायदान पर है। बेंगलुरु और नॉर्थईस्ट पिछली बार जब एक-दूसरे से भिड़ी थी, तो नॉर्थईस्ट ने दो गोल से पिछड़ने के बाद बेंगलुरु को 2-2 से ड्रॉ पर रोका था।

नॉर्थईस्ट के मुख्य गेरार्ड नुस निलंबित होने के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे और सहायक कोच एलिसन खार्सटिव नुस की कमी की भरपाई करेंगे।

एलिसन ने कहा, ‘‘ मंगलवार को सत्र के दूसरे चरण का हमारा पहला मैच है और यह एक नया दिन है, जो हमारे लिए एक नई शुरूआत है। मुझे यकीन है कि खिलाड़ी एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।’’

बेंगलुरु की टीम अपने मुख्य कोच कार्ल्स कुआद्रात से नाता तोड़ चुकी है और अंतरिम कोच नौशाद मूसा टीम का कार्यभार संभाल रहे हैं। हालांकि मूसा भी टीम की किस्मत नहीं बदल सके और बेंगलुरु को ईस्ट बंगाल के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

मूसा ने कहा, ‘‘ मैच से पहले (ईस्ट बंगाल के खिलाफ) हम परिणाम को लेकर चिंतित नहीं थे और हम इस भावना के साथ उतरते हैं कि हमने अपना शत प्रतिशत दिया। बेशक, जीत महत्वपूर्ण है। लेकिन पिछले मैच में हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि हम जिस तरह से खेलना चाहते हैं, उस पर विश्वास था। यह अगले मैच में हमारी मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!