लाइव न्यूज़ :

पहली बार 29 अगस्त की जगह 25 सितंबर को दिए जाएंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: July 25, 2018 14:53 IST

National Sports Award 2018: एशियाई खेलों की वजह से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अब 29 अगस्त की जगह 25 सितंबर को दिए जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाई। एशियाई खेलों की वजह से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अब 29 अगस्त की जगह 25 सितंबर को दिए जाएंगे और खेल मंत्रालय एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर भी गौर कर सकता है।

हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति भवन में दिए जाते हैं। इस बार पुरस्कार समारोह 25 सितंबर को होगा, क्योंकि इंडोनेशिया में 18 अगस्त से दो सितंबर तक एशियाई खेल होने हैं।

खेल सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि खिलाड़ियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खेल मंत्रालय ने तारीखों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, जिसे राष्ट्रपति भवन ने मंजूर कर लिया।

उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय ने तारीख में बदलाव किया है, क्योंकि उसी दौरान एशियाई खेल होने हैं। हम चाहते हैं कि समारोह में अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ी, कोच और अधिकारी भाग लें। हमने राष्ट्रपति भवन को तारीख में बदलाव के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने यह भी कहा कि एशियाई खेलों में प्रदर्शन भी खेल पुरस्कारों के लिए पैमाना हो सकता है।

भटनागर ने कहा कि इस साल पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों का चयन 30 अप्रैल से पहले भेजी गई प्रविष्टियों के आधार पर हो चुका है, लेकिन सरकार के पास एशियाई खेलों में असाधारण प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम अनुशंसा समिति को भेजने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि समिति की बैठक एशियाई खेलों के बाद होगी और वह तय करेगी। यदि वह कुछ और नाम जोड़ना चाहेगी तो चयनित खिलाड़ियों के साथ जोड़े जा सकते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न सर्वोच्च खेल पुरस्कार है और एक साल में चार से अधिक खिलाड़ियों को नहीं दिया जा सकता।

अर्जुन पुरस्कार अभी तक एक साल में सर्वाधिक 17 खिलाड़ियों को दिया गया है। द्रोणाचार्य पुरस्कार श्रेष्ठ कोचों और ध्यानचंद पुरस्कार लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए दिया जाता है।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कारअर्जुन अवॉर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTop News: राष्ट्रपति आज ऑनलाइन देंगे खेल पुरस्कार, पीएम मोदी करेंगे रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण, पढ़ें आज की प्रमुख खबरें जिन पर रहेंगी नजरें

क्रिकेटराष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह आज, जानिए किस कैटगरी में किन खिलाड़ियों को दिए जाएंगे अवॉर्ड

अन्य खेलतीन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेता कोरोना पॉजिटिव, ऑनलाइन समारोह में नहीं लेंगे हिस्सा

अन्य खेलदिन में सिर्फ एक बार ही नसीब होता था खाना, कुछ ऐसी है अर्जुन अवॉर्ड विनर सारिका काले की दास्तां

क्रिकेटइशांत शर्मा ने अर्जुन पुरस्कार के लिए पिछले 13 साल की कड़ी मेहनत, कहा- मुझसे ज्यादा पत्नी को गर्व

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!