राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह आज, जानिए किस कैटगरी में किन खिलाड़ियों को दिए जाएंगे अवॉर्ड

पुरस्कारों के इतिहास में पहली बार कोरोना वायरस महामारी के कारण यह समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 29, 2020 06:38 AM2020-08-29T06:38:41+5:302020-08-29T06:38:41+5:30

National Sports Awards: Full list, Nine including Rohit, Ishant to miss virtual ceremony | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह आज, जानिए किस कैटगरी में किन खिलाड़ियों को दिए जाएंगे अवॉर्ड

कोरोना के चलते इस बार वर्चुअल समारोह का आयोजन किया जाएगा।

googleNewsNext
Highlightsराष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण समारोह आज।सात श्रेणियों में दिए जाएंगे 74 पुरस्कार।रोहित शर्मा-ईशांत शर्मा नहीं लेंगे समारोह में हिस्सा।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार सेरेमनी का आयोजन किया जाना है। इस साल सात श्रेणियों में 74 पुरस्कार दिए जाने हैं। इनमें से 65 पुरस्कार विजेता समारोह में शामिल होंगे, जबकि 9 विजेता अलग-अलग कारणों के चलते इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

कोरोना के चलते वर्चुअल समारोह

भारत के राष्ट्रपति के हाथों से सीधे खेल पुरस्कार प्राप्त करना सबसे ज्यादा अच्छा होता लेकिन कुछ खिलाड़ी फिर भी खुश हैं कि कम से कम सरकार उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिये कोविड-19 महामारी के बीच वर्चुअल समारोह आयोजित कर रही है। 

<a href='https://www.lokmatnews.in/topics/rohit-sharma/'>रोहित शर्मा</a> ने पिछले साल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कमाल किया था। इसी के दम पर उनको खेल रत्न सम्मान पाने गौरव हासिल हुआ है।
रोहित शर्मा ने पिछले साल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कमाल किया था। इसी के दम पर उनको खेल रत्न सम्मान पाने गौरव हासिल हुआ है।

पुरस्कार समारोह में ये पहली बार होगा खास

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पहली बार ऐसा होगा कि चुने खिलाड़ियों, कोचों और खेल विकास संस्थानों के प्रतिनिधियों को वर्चुअल समारोह में पुरस्कार मिलेंगे। शनिवार को इस समारोह में कुल 65 पुरस्कार विजेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ऑनलाइन पुरस्कार प्रदान करेंगे और देश के विभिन्न भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्रो से पुरस्कार विजेता इस समारोह में हिस्सा लेंगे। 

रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा ऑनलाइन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। 
रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा ऑनलाइन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। 

ये स्टार खिलाड़ी नहीं लेंगे हिस्सा

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा इस वक्त आईपीएल खेलने यूएई में मौजूद हैं। वहीं शटलर सात्विक साइराज रांकिरेड्डी समेत तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से ऑनलाइन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। 

किस कैटगरी में किन-किन खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार -  

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार:

रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन थंगावेलु (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती), रानी रामपाल (हॉकी)। 

अर्जुन पुरस्कार:

अतानु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, (बैडमिंटन), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), मनीष कौशिक, लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अजय आनंत सावंत (घुड़सवारी), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह, दीपिका (हॉकी), दीपक (कबड्डी) सरिका सुधाकर काले (खो खो), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर, सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका सुहास पाटकर (टेबल टेनिस) दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (ल्यूज), दिव्या काकरान, राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा तैराकी), संदीप (पैरा एथलीट), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी):

धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (बॉक्सिंग), रोमेश पठानिया (हॉकी), कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी), विजय भालचंद्र मुनिश्वर (पैरा लिफ्टर), नरेश कुमार (टेनिस), ओमप्रकाश दहिया (कुश्ती)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (रेगुलर कैटेगरी):

जूड फेलिक्स (हॉकी), योगेश मालवीय, (मलखंब), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप कुमार हंडू (वुशु), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)।

ध्यानचंद पुरस्कार:

कुलदीप सिंह भुल्लर, जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप गंधे, तृप्ति मुरगुंडे (बैडमिंटन), एन उषा, लक्खा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे रंजीत कुमार (पैरा एथलीट), सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), मंजीत सिंह (रोइंग), सचिन नाग (तैराकी), नंदन पाल (टेनिस), नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती)।

मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी:

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़।

Open in app