लाइव न्यूज़ :

भारत के नागराज अडिगा एशियाई प्रतिनिधि के तौर पर आईएयू परिषद में चुने गये

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई भारत के नागराज अडिगा को 2021 अल्ट्रारनर्स की अंतरराष्ट्रीय संघ की कांग्रेस में एशिया-ओसनिया प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया।

कोविड-19 महामारी के चलते 22 और 23 मई को वर्चुअल कांग्रेस करायी गयी।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने एक बयान में कहा कि एशिया-ओसनिया के प्रतिनिधित्व के लिये मतदान 24 घंटे के लिये किया गया जिसमें एशिया और ओसनिया क्षेत्र के कुल 10 देशों ने ऑनलाइन मत दिये।

एएफआई द्वारा नामांकित किये गये अडिगा ने दक्षिण कोरिया के जिलसू पार्क पर 7-3 के अंतर से जीत हासिल की।

अडिगा एएफआईऔर अन्य सरकारी संस्थाओं के साथ स्वास्थ्य, फिटनेस को बढ़ावा देने के अलावा उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एएफआई का शुक्रिया करता हूं जिन्होंने अल्ट्रा रन (कई दिन तक चलने वाली दौड़) की दुनिया में शीर्ष स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। मैं एशिया और ओसनिया क्षेत्र में अल्ट्रा रन के खेल को बढ़ावा देने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!