लाइव न्यूज़ :

मेदवेदेव, जोकोविच, ज्वेरेव पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: November 5, 2021 15:23 IST

Open in App

पेरिस, पांच नवंबर (एपी) गत चैंपियन डेनियल मेदवेदेव ने अमेरिका के गैर वरीय टेनिस खिलाड़ी सेबेस्टियन कोर्डा को 4-6, 6-1, 6-3 से हराकर पेरिस मास्टर्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

  कोर्डा ने गुरुवार को पहले सेट के नौवें गेम में रूस के खिलाडी की शानदार सर्विस को तोड़ा और फिर अपने तीसरे सेट प्वाइंट पर जीत हासिल की। अमेरिकी (यूएस) ओपन चैंपियन ने हालांकि दूसरे सेट में आसानी से कोर्डा को 14 असहज गलतियां करने पर मजबूर कर दिया।

तीसरे सेट में मेदवेदेव ने 3-2 की बढ़त कायम करने के बाद प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें फ्रांस के क्वालीफायर खिलाड़ी हुगो गैसटन की चुनौती से पार पाना होगा। गैसटन ने स्पेन के 18 साल के कार्लोस अलकाराज को 6-4 7-5 से हराया।

नोवाक जोकोविच ने बिना चुनौती पेश किये ही अंतिम आठ में जगह पक्की कर ली।  उनके प्रतिद्वंद्वी गेल मोनफिल्स चोट के कारण मैच से हट गये।

चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने  ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-6, 6-7, 6-3 से दो घंटे 45 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। इस दौरान दूसरे सेट में उन्होंने दो मैच अंक बचाए

पेरिस मास्टर्स खिताब को पांच बार जीतने वाले जोकोविच अंतिम आठ मुकाबले में टेलर फ्रिट्ज का सामना करेंगे। गैर वरीय अमेरिकी खिलाड़ी ने 10वीं वरीयता प्राप्त कैमरून नोरी को 6-3, 7-6 से हराकर सत्र के अंत में एटीपी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की ब्रिटिश खिलाड़ी की संभावनाओं को प्रभावित किया।

सातवीं वरीयता प्राप्त ह्यूबर्ट हर्काज ने  डोमिनिक कोएफर को 4-6, 7-5, 6-2 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने गैर वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई जेम्स डकवर्थ की चुनौती होगी। डकवर्थ ने एलेक्सी पोपिरिन पर 7-6, 6-4 से जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!