लाइव न्यूज़ :

विश्व टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने वाले युवा भारतीय बनने को तैयार लक्ष्य सेन

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर भारत के लक्ष्य सेन सत्र के अंतिम एचएसबीसी बीडब्लयूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने वाले देश के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी बन जायेंगे जो एक दिसंबर से इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया जायेगा।

अलमोड़ा के 20 साल के लक्ष्य का बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है और वह इस समय विश्व टूर रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं।

वह विश्व टूर फाइनल्स पुरूष एकल स्पर्धा में किदाम्बी श्रीकांत (तीसरी रैंकिंग) के साथ होंगे जिसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (चौथी रैंकिंग) महिला एकल में तथा अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की (छठी रैंकिंग) महिला युगल जोड़ी हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट कोविड-19 महामारी के कारण ग्वांग्झू से हटाकर बाली में कराया जायेगा।

श्रीकांत, समीर वर्मा, सिंधू और लंदन कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल पहले सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में खेल चुके हैं।

सिंधू एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने 2018 में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स जीता था। साइना 2011 में बीडब्ल्यूएफ सुपरसीरीज फाइनल्स के फाइनल में पहुंची थीं।

श्रीकांत और समीर नॉकआउट चरण तक पहुंचे थे लेकिन फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके।

लक्ष्य ने कोविड-19 के कारण निलंबित अंतरराष्ट्रीय सर्किट से पहले 2019 में पांच खिताब अपने नाम किये थे। वह दुबई ओपन में फाइनल में पहुंचे और डेनमार्क मास्टर्स तथा हाइलो ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

इंडोनेशियाई चरण में लक्ष्य ड्रा में ज्यादा आगे तक नहीं पहुंच सके, वह दो बार शीर्ष वरीय और दो बार के विश्व चैम्पियन जापान के केंटो मोमोटा से हार गये थे।

विश्व टूर फाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची बाली में चल रहे इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद घोषित की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!