लाइव न्यूज़ :

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के सामने पहली चुनौती कोरिया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 14:21 IST

Open in App

ढाका, 13 दिसंबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम कोरिया के खिलाफ मंगलवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच से नये सत्र का आगाज करेगी तो कई युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी ।

भारत ने 2011 में टूर्नामेंट की शुरूआत से अब तक तीन बार खिताब जीता है । इसने 2016 में कुआंटन और 2018 में मस्कट में खिताब अपने नाम किया था ।

भारत को 14 दिसंबर को कोरिया से पहला मैच खेलना है । इसके बाद 15 दिसंबर को मेजबान बांग्लादेश से सामना होगा । तीसरा मैच 17 दिसंबर को पाकिस्तान से और 19 दिसंबर को एशियाई खेल चैम्पियन जापान से खेलना है । सेमीफाइनल 21 दिसंबर को और फाइनल 22 दिसंबर को होगा ।

कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा ,‘‘ कोरिया बहुत अच्छी टीम है और हमारे आक्रमण को धीमा कर सकती है ।हमने इसी जगह पर 2017 एशिया कप में लीग चरण में उनसे 1 . 1 से ड्रॉ खेला था। हमें आत्ममुग्धता से बचते हुए अपने बेसिक्स मजबूत रखने होंगे ।’’

टूर्नामेंट की अहमियत के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ यह तोक्यो ओलंपिक के बाद हमारा पहला टूर्नामेंट है । हमारे लिये यह नये सत्र की शुरूआत है और जीत के साथ आगाज करने से आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा ।’’

इस टूर्नामेंट के लिये टीम में कई युवाओं को मौका दिया गया है ।

मनप्रीत ने कहा ,‘‘ पिछले दो साल में हमारा फोकस ओलंपिक पर था तो कोर टीम में बदलाव नहीं किये गए । इससे युवा खिलाड़ियों में से कुछ को मौके नहीं मिल सके । ये सभी काफी मेहनत कर रहे हैं और इन्हें खुद को साबित करने का मौका दिया गया है ।’’

टीम की फिटनेस के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ सभी खिलाड़ी फिट हैं । हमने भुवनेश्वर में शिविर में फिटनेस पर काफी मेहनत की है ।’’

पिछली बार मस्कट में भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था क्योंकि लगातार बारिश के कारण फाइनल नहीं हो सका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!