लाइव न्यूज़ :

कोहली ने आजमाये पांच मुख्य गेंदबाज, इंग्लैंड के पांच विकेट पर 188 रन

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:24 IST

Open in App

दुबई, 18 अक्टूबर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में सोमवार को यहां अपने तीनों प्रमुख तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों का संयोजन आजमाया जिनके सामने इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 188 रन बनाये।

कोहली ने ओस की स्थिति को भांपने के लिये टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, क्योंकि भारत जब 24 अक्टूबर को जब पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा तो इसी आधार पर अपना गेंदबाजी संयोजन तय करेगा।

भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने नयी गेंद संभाली जबकि मोहम्मद शमी पहले बदलाव के तौर पर आये। भुवनेश्वर ने लय हासिल करने पर ध्यान दिया तो बुमराह और शमी ने बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की रणनीति अपनायी।

तीनों तेज गेंदबाजों में हालांकि बुमराह (26 रन देकर एक) ही किफायती साबित हुए जबकि शमी ने विकेट निकालने की अपनी काबिलियत का नमूना पेश किया। उन्होंने जोस बटलर (18), जैसन रॉय (17) और लियाम लिविंस्टोन (30) को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया।

बुमराह ने जॉनी बेयरस्टॉ (36 गेंदों पर 49 रन) को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया लेकिन भुवनेश्वर आखिर तक लय नहीं पकड़ पाये। उन्होंने चार ओवर में 54 रन लुटाये। मोईन अली (20 गेंदों पर नाबाद 43) ने उनकी अंतिम तीन गेंदों पर चौका और फिर दो छक्के लगाये और इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी फॉर्म बरकरार रखी।

भारत ने बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा के बजाय अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को आजमाया जिन्होंने बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने का अच्छा प्रयास किया। वरुण चक्रवर्ती पर लेग स्पिनर राहुल चाहर को प्राथमिकता दी गयी। उन्होंने डाविड मलान (18) को बोल्ड किया लेकिन चार ओवर में 43 रन पर दिये। लिविंगस्टोन ने उनके एक ओवर में 17 रन लिये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!